हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एकतरफा आशिक ने ब्रेकअप का ऐसे लिया बदला, गर्लफ्रेंड के घर भेजे COD के 300 पार्सल

कोलकाता में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप का बदला लिया, लेकिन बदला लेने का तरीका काफी चौंकाने वाला है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा किया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ब्रेकअप और बदले की पूरी कहानी?

विज्ञापन

प्यार और जंग में सब जायज है, इस उक्ति को सच साबित किया एक शख्स ने, जिसने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप का बदला लिया, लेकिन बदला इतने अनोखे तरीके से लिया गया कि पुलिस भी चौंक गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके पूरा मामला जाना और इसे ई-हरासमेंट का केस बताया। युवक को जमानत मिल गई है, लेकिन पुलिस ने इस अनोखे केस के बारे में मीडिया को बताया।

पुलिस ने बताया कि युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से ऑनलाइन शॉपिंग के कारण ब्रेकअप हुआ था। उसने ऑनलाइन शॉपिंग को ही हथियार बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड के घर 300 पार्सल भेज दिए, जो कैश ऑन डिलीवरी पर थे। युवक ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कराई, महंगे गिफ्ट नहीं दिलाए तो लड़की ने उसे छोड़ दिया, इसलिए इतने पार्सल भेजकर उसे खुश कर दिया। अब वह इनका बिल भरती रहे।

 

पार्सल में महंगे और लग्जरी तोहफे

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर का है। युवती कोलकाता के लेक टाउन इलाके में रहती है। बैंक में जॉब करती है और वह 25 साल की है। उसे 300 पार्सल भेजने वाले का नाम सुमन सिकदर है, जिससे उसका ब्रेकअप नवंबर 2024 में हुआ था। पुलिस को दी शिकायत पर युवती ने बताया कि उसके घर हर रोज कई पार्सल आ रहे थे। करीब 300 पार्सल आ चुके हैं।

विज्ञापन

अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के पार्सल हैं, जिनमें महंगे और लग्जरी गिफ्ट हैं। सभी पार्सल कैश ऑन डिलीवरी के आए, लेकिन यह पार्सल उसने ऑर्डर नहीं किए, इसलिए उसने पार्सल एक्सेप्ट करने की बजाय वापस भेज दिए तो कंपनियों ने उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।

तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी तो पता चला कि ऑनलाइन शॉपिंग करने और पार्सल भेजने वाला शख्स सुमन है, जो युवती का पूर्व प्रेमी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके मामला जाना।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सास को भगाने वाला दामाद ससुर से बोला- अब यह मेरी है, तुम भूल जाओ

बदला लेने को भेजे थे पार्सल

पुलिस के अनुसार, सुमन ने बताया कि युवती ने उससे ब्रेकअप किया था, क्योंकि वह उसे ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कराता था। उसे तोहफे नहीं देता था। इसलिए बदला लेने को उसने ऑनलाइन शॉपिंग करके पार्सल उसके घर भिजवा दिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola