---विज्ञापन---

देश

बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी कॉलेज में छात्रा की हत्या, मामला एक तरफा प्यार का, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक कॉलेज से 19 वर्षीय छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। फौरी तौर पर बताया गया कि पवन कल्याण नाम का शख्स लड़की से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन जब लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया, तो उसने लड़की को मार डाला। आरोपी ने कॉलेज में इस इस […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: May 5, 2023 13:15
MP Crime News
MP Crime News

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक कॉलेज से 19 वर्षीय छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। फौरी तौर पर बताया गया कि पवन कल्याण नाम का शख्स लड़की से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन जब लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया, तो उसने लड़की को मार डाला। आरोपी ने कॉलेज में इस इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि लड़के ने हत्या करने के बाद सुसाइड करने का भी प्रयास किया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिल्ली के अपार्टमेंट में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर फरार

ये घटना सोमवार की है। पवन कल्याण नाम का लड़का कॉलेज में पहुंचा। यहां उसने छात्रा लायस्मिथा को चाकू से हमला से हमला कर दिया। इसके बाद उसी चाकू से उसने अपनी जान लेने की भी कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों व गार्ड ने उसे बचा लिया। लायस्मिथा को घायल अवस्था में समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लयस्मिथा बैंगलोर ग्रामीण स्थित कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी दूसरे संस्थान का छात्र है। सूत्रों के मुताबिक लड़का मृतका से एक तरफा प्यार करता था। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 02, 2023 08:43 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.