Gold Smuggling: केरल पुलिस ने एक करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अपने अंडरगारमेंट्स में दुबई से 1.8 किलोग्राम सोना छिपाकर ला रही थी, लेकिन एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सोना जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मलप्पुरम के एसपी एस सुजीत दास ने बताया कि सोमवार को एक 19 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की के पास से 1 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की दुबई से अपने अंडरगार्टमेंट में सोना छिपाकर ला रही थी।
और पढ़िए –Tunisha Sharma Funeral: अलविदा तुनिषा…अंतिम संस्कार के दौरान मां की हालत बिगड़ी, रोते हुए हुईं बेहोश
ऐसे पकड़ी गई लड़की
पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान कसारगोड की रहने वाली शाहला के रूप में की गई है। वह सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX-346 से आई थी। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जब उसके सामान की जांच की तो उसमें सोना नहीं मिला। लेकिन जब लड़की की शारीरिक तलाशी ली गई तो पुलिस को तीन पैकेट के अंदर सोना मिला, जिसे उसने चालाकी से अंडरगार्मेंट में छिपाया था।
पुलिस के मुताबिक, तीनों पैकेटों में 1.8 किलो सोना था। बताया जा रहा है कि लड़की अपने माता-पिता को कहा था कि वो इंटरव्यू देने के लिए दुबई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की 60 हजार रुपये लेकर सोना तस्करी के लिए तैयार हुई थी। दुबई के रहने वाले लड़की के दोस्त ने उसका परिचय गोल्ड स्मगलिंग रैकेट से कराया था।
और पढ़िए –Gujarat News: बेटी का वीडियो अपलोड करने पर युवक को फटकार लगाने पर BSF जवान की हत्या
लड़की से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब्त सोने को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
जनवरी से अब तक गोल्ड स्मगलिंग का ये 87वां मामला
पुलिस के मुताबिक, इस साल जनवरी में सोने के तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करने के बाद से कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर सोने की तस्करी का 87वां मामला है। ये पहली बार है कि 19 साल की उम्र की लड़की को तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
23 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines