हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में लड़की को कार से 12KM तक घसीटा, गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला इलाके में लड़की को कार से घसीटने के बाद मौत की घटना ने देश को झकझोर दिया। नए साल के पहले दिन आई इस खबर से सभी हैरान हैं। कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और आरोपी लड़की को करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रहे। अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस केस की एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें तुरंत सौंपे।

लड़की का किया गया पोस्टमार्टम 

कंझावला मामले में मृतक लड़की का मौलाना आजाद अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मृतक लड़की के परिवार वाले पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कई बिंदुओं पर अभी भी जांच जारी है।

और पढ़िए –Delhi Sultanpuri Accident: केस में नया मोड़, हादसे के वक्त अंजलि की स्कूटी पर सवार थी उसकी दोस्त, देखें VIDEO

विज्ञापन

सोमवार को आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट के दौरान दीपक खन्ना कार को ड्राइव कर रहा था।

रविवार तड़के हुई थी घटना

स्कूटी सवार 20 साल की युवती रविवार सुबह तीन बजे के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी कार सवारों ने उसके स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर लड़की को सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक लगभग चार किलोमीटर तक घसीटते रहे। इस दौरान युवती की मौत हो गई। इस घटना के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। सीसीटीवी फुटेज को डिजिटल एविडेंस  बनाई जाएगी। इसके लिए आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर लाया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola