Giriraj Singh on Opposition Parliament Chaos: (कुमार गौरव) संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो चुका है। हालांकि संसद सत्र में विपक्ष लगातार मुखर नजर आ रहा है। संभल मस्जिद विवाद से लेकर अडानी तक विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर करारा पलटवार किया है।
विपक्ष पर किया पलटवार
दरअसल संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि सरकार संभल से लेकर अडानी तक के मुद्दे पर भागने की कोशिश कर रही है। इस पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष यह सब कहकर अपनी नाकामयाबियों को छिपा रहा है। सदन में एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के दौरान तय होता है कि किन मुद्दों पर बहस होगी। उस समय आप अपने मुद्दों को तय करो और बहस करो। मगर वास्तविकता यह है कि विपक्ष बहस नहीं सिर्फ हंगामा करना चाहता है। जनता के पैसे की बर्बादी होती है, यह जनता के साथ अन्याय है।
यह भी पढ़ें- ‘संभल में जामा मस्जिद का मूल स्वरूप नष्ट हो गया’, जानें ASI ने अदालत में क्या-क्या कहा?
खड़गे के आरोपों पर दिया जवाब
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि खड़गे साहब समाज में भ्रम ना फैलाएं। समाज के सदाचार को ना बर्बाद करें। आप हिंदू-मुसलमान करते हैं। सर्वे से क्या कोई मकान गिर जाता है या कोई मस्जिद गिर जाती है। सर्वे करवाना कोर्ट का आदेश था। तो क्या कानून को आप नहीं मनेंगे? कानून की बात सभी को मानना चाहिए।
कुतुब मीनार हटा देना चाहिए- गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि लाल किले के अंदर कोई सबूत होगा तो वो भी कोर्ट जाएगा। यह तो नेहरू के कारण हम खामियाजा भुगत रहे हैं। यह कुतुब मीनार वगैरह सब हटा देना चाहिए। यहां बाबर, अकबर और हिमायूं जैसे नाम रखने की क्या जरूरत है। सब कुछ एक दम हटा देना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप है कि कुछ लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। मस्जिद के अंदर मंदिर की बात करते हैं। कुछ दिन में ये लोग लाल किले को भी मुद्दा बनाएंगे। कुछ दिन में लाल किला भी गिरा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- AAP के लिए गुड न्यूज, अवध ओझा ने जॉइन की पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
8 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
16 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
17 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines