---विज्ञापन---

देश angle-right

कुतुब मीनार हटा दो, ‘बाबर, अकबर और हुमायूं’ की क्या जरूरत? लाल किले पर भी बोले गिरिराज

Giriraj Singh on Opposition Parliament Chaos: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बेबाक और मुखर अंदाज के लिए मशहूर है। संसद सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर करारा पलटवार किया है। आइए जानते हैं गिरिराज सिंह ने आखिर क्या है?

---विज्ञापन---

Giriraj Singh on Opposition Parliament Chaos: (कुमार गौरव) संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो चुका है। हालांकि संसद सत्र में विपक्ष लगातार मुखर नजर आ रहा है। संभल मस्जिद विवाद से लेकर अडानी तक विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश में लगा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर करारा पलटवार किया है।

विपक्ष पर किया पलटवार

दरअसल संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि सरकार संभल से लेकर अडानी तक के मुद्दे पर भागने की कोशिश कर रही है। इस पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष यह सब कहकर अपनी नाकामयाबियों को छिपा रहा है। सदन में एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के दौरान तय होता है कि किन मुद्दों पर बहस होगी। उस समय आप अपने मुद्दों को तय करो और बहस करो। मगर वास्तविकता यह है कि विपक्ष बहस नहीं सिर्फ हंगामा करना चाहता है। जनता के पैसे की बर्बादी होती है, यह जनता के साथ अन्याय है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘संभल में जामा मस्जिद का मूल स्वरूप नष्ट हो गया’, जानें ASI ने अदालत में क्या-क्या कहा?

---विज्ञापन---

खड़गे के आरोपों पर दिया जवाब

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि खड़गे साहब समाज में भ्रम ना फैलाएं। समाज के सदाचार को ना बर्बाद करें। आप हिंदू-मुसलमान करते हैं। सर्वे से क्या कोई मकान गिर जाता है या कोई मस्जिद गिर जाती है। सर्वे करवाना कोर्ट का आदेश था। तो क्या कानून को आप नहीं मनेंगे? कानून की बात सभी को मानना चाहिए।

कुतुब मीनार हटा देना चाहिए- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि लाल किले के अंदर कोई सबूत होगा तो वो भी कोर्ट जाएगा। यह तो नेहरू के कारण हम खामियाजा भुगत रहे हैं। यह कुतुब मीनार वगैरह सब हटा देना चाहिए। यहां बाबर, अकबर और हिमायूं जैसे नाम रखने की क्या जरूरत है। सब कुछ एक दम हटा देना चाहिए।

---विज्ञापन---

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप है कि कुछ लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। मस्जिद के अंदर मंदिर की बात करते हैं। कुछ दिन में ये लोग लाल किले को भी मुद्दा बनाएंगे। कुछ दिन में लाल किला भी गिरा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- AAP के लिए गुड न्यूज, अवध ओझा ने जॉइन की पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

First published on: Dec 02, 2024 01:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola