'हम किसी के खिलाफ नहीं', नामांकन वापस लेने के बाद गुलाम नबी आजाद का पहला बयान

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव प्रचार में जुटी हैं। कड़ी धूप में दिग्गज नेता क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुलाम नबी आजाद ने अपना और अपनी पार्टी का एजेंडा बताया।

Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिग्गज नेता और उम्मीदवार क्षेत्र में जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से नामांकन वापस लेने के बाद गुलाम नबी आजाद का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, हमारा एजेंडा सिर्फ विकास करना है।

विज्ञापन

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबकी अपनी-अपनी सोच है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हमारा एजेंडा विकास करना, स्कूल-कॉलेज बनाना, मजदूरी और बेरोजगारी खत्म करना है। हमारा काम मतभेद कम करना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के बीच दूरियां कम करना मकसद

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच नफरत की दीवारों को गिराना मकसद है। जम्मू और कश्मीर के बीच, हिंदू और मुसलमान के बीच, पहाड़ी और कश्मीरी के बीच में दूरियां कम करना हमारा काम है। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने पहले अनंतनाग-राजौरी सीट से लोकसभा चुनाव का ऐलान किया था, इसके लिए उन्होंने अपना नामांकन पर्चा भी भर दिया था, लेकिन बाद में आजाद ने अपने कदम वापस खींच लिए।

विज्ञापन

कौन क्या कह रहा, उससे कोई मतलब नहीं है : आजाद

विज्ञापन

बीजेपी कह रही है कि इंडिया गठबंधन के लोग आपस में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं, इस सवाल के जवाब में आजाद ने कहा कि जिनको जो कहना है कहने दो, हम किसी के विरोध में नहीं है। इंडिया अलायंस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी क्या कहती है, उनसे मुझे कोई मतलब नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ