हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में पलटी कहानी? कोरियन टॉस्क एप पर पुलिस का बड़ा दावा

गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड केस ने सबको हैरत में डाल दिया। 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पहले इस मामले में कोरियन टॉस्क बेस्ड गेम वजह बताया जा रहा है। अब पुलिस ने इस पर नया बयान दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद में 3 बहनों का सुसाइड मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ था। पहले सामने आया था कि टॉस्क बेस्ड कोरियन लवर गेम के चलते तीनों ने सुसाइड किया है। अब कहानी पलटती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोरियन टॉस्क बेस्ड गेम का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

हाल ही में गाजियाबाद में भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे तीनों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी। रात 2 बजे के करीब यह हादसा हुआ। बताया गया कि तीनों बहनें कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं। कोरियन गेम, कोरियन ड्रॉमा, कोरियन डीपी, कोरियन खाना, तीनों लड़कियां को बेहद पसंद था। यहां तक कि पिता के डांटने पर तीनों लड़कियां उसे डायरी में लिखती थीं।

यह भी पढ़ें: कोरियन ड्रामा, कोरियन खाना, कोरियन DP… आखिर कैसे गाजियाबाद की बहनों का काल बना कोरियन कल्चर?

विज्ञापन

मामले में जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि केस में अभी तक कोरियन टॉस्क बेस्ड गेम का सबूत नहीं मिल रहा है। हालांकि पुलिस को मिली डायरी में लड़कियों ने कोरियन कल्चर और के-पॉप के लिए काफी जुनून देखने को मिला है। डायरी में करीब 9 पन्ने हैं। सभी में ज्यादातर कोरियन कल्चर में बारे में ही बात की गई है।

यह भी पढ़ें: कोरियन गेम टास्क ने ली 3 बच्चियों की जान! इन जानलेवा ऑनलाइन गेम्स से ऐसे रखें अपने बच्चों को सुरक्षित

विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को लड़कियों के पिता चेतन गुर्जर ने बताया है कि बच्चियों ने अपना नाम कोरियन नाम से रख लिया था। कहा है कि बच्चियों ने अपनी कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी। लड़कियां पिता से बार बार कहती थीं कि वे कोरिया जाएंगी, कोरिया ले चलो। यहां तक कि लड़कियों को इंडियन के नाम से गुस्सा आ जाता था। लड़कियां तीन-चार साल से कोरियन ड्रामा देख रही थीं। उनका कहना है कि अगर कोरिया नहीं मिला तो मर जायेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola