नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश में लगातार जेनेरिक दवाइयों (Generic Medicines) पर जोड़ दे रही है। इसी कड़ी में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने साफ किया है कि मरीजों को बाहर की डॉक्टर महंगी दवाओं के बदले मरीज के पर्चे पर जेनेरिक दवाएं ही लिखे। एनएमसी का साफ कहना है कि अगर डॉक्टर इन निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने दो अगस्त को जारी ‘प्रोफेशनल कंडक्ट ऑफ रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर रेगुलेशन’ में साफ किया है कि डॉक्टर्स ब्रांडेड जेनेरिक दवाएं लिखने के बदले मरीजों के प्रिस्क्रिप्शन जेनेरिक दवा का ही नाम लिखें।
कमीशन ने साफ किया है नए नियमों का पालन नहीं करने वाले डॉक्टर्स का कुछ समय के लिए लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। कमीशन का कहना है कि ऐसा करने के इलाज पर खर्चे में कमी आएगी।
NMC का आगे कहना है कि ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले जेनेरिक दवाएं (Generic Medicines) 30 से 80 फीसदी तक सस्ती हैं। इससे लोगों के दवाइयों पर खर्चे में कमी आएगी। एनएमसी का कहना है कि देश में लोग स्वास्थ्य पर लोग कमाई का बड़ा हिस्सा करते हैं, जिसमें दवाओं पर अधिक पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में जेनेरिक दवाई लिखने से इसमें कमी आएगी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार दवाइयों के खर्च को कम करने के लिए देश में लगातार जेनेरिक दवाओं (Generic Medicines) के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसकी कड़ी में देशभर में जेनेरिक दवाओं के लिए जन-औषधि केंद्र खोले जा रहा है। जहां से लोग महंगी ब्रांडेड दवाइयों के बदले सस्ते दाम पर जेनरिक दवाईयां खरीद सकते हैं। ऐसे में लोगों का इलाज पर खर्चे में कमी आएगी और लोगों को बेहत स्वस्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines