General Elections 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 के आम चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी TMC आम चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर अकेली चुनाव लड़ेगी। ममता ने कहा है कि हम किसी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और माकपा सब साथ हैं। सब सांप्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं। टीएमसी इन तीनों ताकतों से अकेले ही लड़ सकती है। हमने 2021 में भी ऐसा किया था। टीएमसी 2024 में लोगों के साथ गठबंधन करेगी। हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगे। हम लोगों के समर्थन से अकेले लड़ेंगे।
त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी की जीत का ममता ने किया जिक्र
गुरुवार को सागरदिघी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) या कांग्रेस पार्टी को वोट देने वाले वास्तव में बीजेपी को वोट दे रहे हैं।
बता दें कि सागरदिघी उपचुनावों में बाद की जीत के बाद टीएमसी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध शुरू हो गया, दोनों दलों ने एक दूसरे पर भाजपा के हित में काम करने का आरोप लगाया।
सागरदिघी उपचुनाव में हार का ममता ने बताया कारण
ममता बनर्जी ने सागरदिघी उपचुनाव में अपनी पार्टी की हार का श्रेय अनैतिक गठबंधन को दिया। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं सागरदिघी उपचुनाव में अपनी हार के लिए किसी को दोष नहीं देती, लेकिन हम कांग्रेस और भाजपा के बीच अनैतिक गठबंधन की कड़ी निंदा करते हैं।”
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “अगर हम बीजेपी के वोट प्रतिशत की गिनती करते हैं, तो इस बार उन्होंने अपना वोट कांग्रेस पार्टी को ट्रांसफर कर दिया है, इसलिए कांग्रेस के पास कांग्रेस-सीपीआईएम गठबंधन के वोट थे और बीजेपी ने अपने वोट उन्हें ट्रांसफर कर दिए।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines