पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की तो पाकिस्तान बिलबिला उठा। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर आकर खड़े हो गए थे। भारत के हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि बाद में युद्धविराम की घोषणा हो गई। इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का प्रमोशन कर दिया, जिसके बाद वह खूब ट्रोल हो रहे हैं।
असीम मुनीर का प्रमोशन
पाकिस्तान की सरकार ने असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया। इस तरह का प्रमोशन पाने वाले मुनीर दूसरे सैन्य अधिकारी बन गए। इससे पहले अयूब खान को 1959 में पाकिस्तान के सर्वोच्च सैन्य पद पर पदोन्नत किया गया था। हालांकि जब से असीम मुनीर का प्रमोशन हुआ है, तब से उन्हें पाकिस्तान की जनता सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही है।
पाकिस्तानी सरकार ने दी मंजूरी
असीम मुनीर को प्रमोट करने पर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान सरकार ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उच्च रणनीति तथा साहसी नेतृत्व के आधार पर दुश्मन को हराने के लिए जनरल असीम मुनीर (निशान-ए-इम्तियाज मिलिट्री) को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी है।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
असीम मुनीर के प्रमोशन पर पाकिस्तानी सरकार ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि असीम मुनीर ने “खुद को प्रमोट कर लिया।” एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि युद्ध जैसी स्थिति में हारने और वायुसेना के अड्डे को नुकसान पहुंचने के बाद कोई सेना प्रमुख खुद को कैसे प्रमोट कर सकता है? एक अन्य यूज़र ने लिखा कि असीम मुनीर को वास्तव में “फील्ड मार्शल” नहीं बल्कि “असफल मार्शल” के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तानी सेना प्रमुख का मज़ाक उड़ाया है।
अदनान सामी का पोस्ट
गायक अदनान सामी ने X पर एक पुरानी बॉलीवुड फिल्म का अंश शेयर किया है, जिसके ज़रिए उन्होंने असीम मुनीर का मज़ाक उड़ाया। वीडियो में एक व्यक्ति जानवरों को भाषण देते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह कह रहा है: “मैं अपने पास मौजूद शक्ति से सभी गधों, जानवरों के अधिकारों की रक्षा करूंगा।”
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines