GDA Plot Scheme 2025: उत्तर प्रदेश में कई आवासीय योजनाए चलाई जा रही हैं। जिसमें यीडा भी नोएडा में लोगों के लिए किफायती दाम में प्लॉट की योजनाएं चला रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भी लोगों के लिए एक नई स्कीम का ऐलान किया है। इंदिरापुरम में खाली पड़े ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स को अब लोग नीलामी के जरिए खरीद सकते हैं। GDA ने यह सभी प्लॉट्स घर बनाने के लिए, ओल्ड होम, व्यवसाय, आर्ट गैलरी और मल्टीप्लैक्स के अलावा भी कई कामों के लिए लॉन्च किए हैं। अगर आप भी इस योजना के तहत प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या है योजना?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में प्लॉट योजना निकाली है। उसके तहत आवासीय प्लॉट, औद्योगिक प्लॉट, व्यवसायिक प्लॉट, कन्वीनियेन्ट शॉपिंग प्लॉट, क्योस्क दुकान प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लैक्स प्लॉट, ओल्ड होम प्लॉट, सामुदायिक केन्द्र के लिए प्लॉट, आर्ट गैलरी प्लॉट, पैट्रोल पम्प प्लॉट, शिक्षण संस्थान प्लॉटट और नर्सिंग होम या मेडिकल के लिए प्लॉट निकाले हैं। इसमें उन सभी को प्लॉट मिल जाएंगे, जो अपना घर बनाना चाहते हैं या कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Noida International Airport : मुख्य सचिव मनोज सिंह ने दिया बड़ा बयान, बताई उड़ान की डेट
योजना की जरूरी तारीखें
इन प्लॉट्स के लिए आवेदन 7 मार्च 2025 से शुरू किए गए हैं। जिसके लिए आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 तय की गई है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ ही दिन बचे हैं। आवेदन बंद करने के दो दिन बाद ही यानी 25 मार्च को प्लॉट के लिए नीलामी का आयोजन किया जाएगा। नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसका आयोजन हिंदी भवन, लोहिया नगर गाजियाबाद में किया जाएगा। इसके आवेदन फॉर्म के लिए HDFC बैंक में जा सकते हैं, वहां पर आपको इसके लिए फॉर्म मिल जाएगा।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
जहां पर यह प्लॉट दिए जाएंगे, वहां पर शुद्ध पानी की व्यवस्था के अलावा मेन रोड से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, दिल्ली मेरठ RTS रेल सेवा की भी सुविधा भी मिल जाएगी। इस योजना के तहत सड़क, सीवरेज, पानी की लाइन, बिजली के खंभे, ग्रीन बेल्ट और पार्क जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida West: शाहबेरी में 1500 मकान और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने की तैयारी
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines