Gautami Tadimalla Quits BJP Says Hope Tamil Nadu CM Will Give Justice: भाजपा के सीनियर मेंबर्स एक ऐसे शख्स की मदद कर रहे हैं, जिसने मेरी संपत्ति हड़प ली, ये कहते हुए एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गौतमी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वे पिछले 25 साल से भाजपा की सदस्य थीं और उन्होंने ईमानदारी से, प्रतिबद्धता के साथ भाजपा के लिए काम किया है। गौतमी ने 500 से ज्यादा शब्दों में लिखी गई एक चिट्ठी में कई आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है।
गौतमी ने दावा किया कि सी अलगप्पन नाम के एक व्यक्ति ने 20 साल पहले उनसे दोस्ती की थी। एक्ट्रेस ने अपनी संपत्तियों के मैनेजमेंट का काम अलगप्पन को सौंपा था। गौतमी ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने उसे (सी अलगप्पन) अपनी ज़मीन बेचने का जिम्मा सौंपा था। हाल ही में मुझे पता चला कि उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि मेरा समर्थन न कर पार्टी के कुछ सीनियर नेता आरोपी अलगप्पन की मदद कर रहे हैं। गौतमी ने आरोप लगाया कि ये जानकर मुझे दुख हुआ कि भाजपा के कई सीनियर सदस्य अलगप्पन को बचने में मदद कर रहे हैं और FIR दर्ज होने के बाद भी पिछले वह 40 दिनों से फरार है।
बोलीं- मुझे सीएम, पुलिस और न्याय प्रणाली से न्याय की उम्मीद
साउथ की एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अभी भी उम्मीद है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पुलिस विभाग और न्यायिक प्रणाली उन्हें न्याय दिलाएंगे। गौतमी ने दावा किया कि उन्होंने बहुत दर्द और दुख के साथ भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से काफी मजबूत हूं। मैं एक अकेली महिला हूं, सिंगर पैरेंट्स के रूप में अपनी बेटी के भविष्य के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
51 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines