---विज्ञापन---

देश angle-right

महीने का 30 लाख, साल का साढ़े 3 करोड़ खर्चा; Gautam Gambhir क्या इसलिए छोड़ना चाहते राजनीति?

Gautam Gambhir Jan Rasoi: गौतम गंभीर के एक इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे 12-12 घंटे तक कमेंट्री करने की वजह बता रहे हैं। इसमें वे अपनी जन रसोई का प्रति महीने और एक साल का खर्चा भी बता रहे हैं, जिसे वहन करने के लिए वह कमेंट्री करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या इसी वजह से गंभीर राजनीति छोड़ रहे हैं?

---विज्ञापन---

Gautam Gambhir Political Retirement Decision Update: गौतम गंभीर ने राजनीति को छोड़ने का मन बनाया है। वे लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से रिलीव करने का अनुरोध किया है।

इस बीच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो उनके एक इंटरव्यू की क्लिप है। इसमें वे अपनी जन रसोई और उसके खर्चे के बारे में बात कर रहे हैं। उनसे 12-12 घंटे कमेंट्री करने को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने जन रसोई का जिक्र किया।

---विज्ञापन---

 

इंटरव्यू में जन रसोई को लेकर क्या बोले गंभीर?

गौतम गंभीर ने 12-12 घंटे कमेंट्री करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें कोई शौक नहीं है, क्रिकेट छोड़ने के बावजूद इस दुनिया से जुड़े रहने का, 12-12 घंटे कमेंट्री करने का, इसके पीछे एक वजह है और वह है उनकी जन रसोई, जिसमें हर रोज एक हजार लोग एक रुपये में भरपेट खाना खाते हैं।

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर ने बताया कि उनकी 5 जन रसोई हैं, जिनमें हर रोज 5 हजार लोग खाना खाते हैं। एक जन रसोई का 5 लाख महीना खर्चा है। 5 किचन का खर्च 25 लाख रुपये हुआ। 5 लाख ट्रांसपोर्टेशन का और अन्य खर्च हैं। यह खर्च एक साल का साढ़े 3 करोड़ हुआ, जो उनकी जेब से जाता है।

वे कहते हैं कि उनके घर पैसे का पेड़ नहीं लगा। इस साढ़े 3 करोड़ के खर्च को वहन करने के लिए वे कमेंट्री करते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2024 12:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola