गुजरात पर अदाणी की 'कृपा', कच्छ में अंतरिक्ष से दिखने वाला ग्रीन पार्क, 1 लाख रोजगार

Gautam Adani in Vibrant Gujarat Global Summit 2024 details in hindi: अदाणी ग्रुप कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में 30 गीगावॉट क्षमता वाला ग्रीन एनर्जी पार्क तैयार करेगा।

Gautam Adani in Vibrant Gujarat Global Summit 2024

Gautam Adani

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात

Gautam Adani in Vibrant Gujarat Global Summit 2024 details in hindi: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में बुधवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अगले पांच साल में वह दो लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इससे गुजरात में लगभग एक लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। आगे उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप गुजरात के कच्छ में लगभग 25 वर्ग किलोमीटर में करीब 30 गीगावॉट क्षमता वाला ग्रीन एनर्जी पार्क तैयार करेगा। खास बात यह है कि यह अनोखा पार्क अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।

विज्ञापन

अभी तक 50000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने आगे कहा की पिछले शिखर सम्मेलन में किए गए 55000 करोड़ रुपये के निवेश में से उनकी कंपनी अभी तक 50000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। जानकारी के अनुसार Vibrant Gujarat Global Summit 2024 को यह 10वां संस्करण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बोलते हुए भरोसा जताया के आनेवाले कुछ सालो में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Vibrant Gujarat Global Summit 2024

 

विज्ञापन

 

निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापन  किए गए साइन

समिट में गुजरात में अरबों के निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किए गए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर से गुजरात पहुंचे कारोबारियों, निवेशकों को संबोधित किया। इस दौरान 4 राष्ट्राध्यक्ष और 34 सहभागी देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

विज्ञापन

रिलायंस एक गुजराती कंपनी है

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी है और हमेशा रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस ने जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। जिससे लाखो ग्रीन रोजगार पैदा होगे। उन्होंने ये भी कहा की रिलायंस के 150 अरब डॉलर से अधिक का निवेश में से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ