Gautam Adani Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में 277 इलेक्टोरल वोट मिले। जबकि कमला हैरिस को 224 वोट हासिल हुए। डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर दुनियाभर के कई नेताओं ने बधाई दी है। वहीं भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
गौतम अडानी ने किया रिएक्ट
गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर ट्रंप की तारीफ करते हुए लिखा- ”यदि धरती पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रम्प हैं। यह देखना आकर्षक है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखता है। 47वें राष्ट्रपति को बधाई।”
चर्चित तस्वीर की साझा
अडानी ने अपने पोस्ट के साथ जो तस्वीर साझा की है, उसमें ट्रंप हवा में मुट्ठी बांधे हुए हैं और मजबूत बने रहने का इशारा कर रहे हैं। ये तस्वीर ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद ली गई थी। ये तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीर रही है।
ये भी पढ़ें: क्या US में जन्मे बच्चों की नागरिकता पर रोक लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर?
दिसंबर में होगी इलेक्टोरल कॉलेज की मीटिंग
गार्जियन के अनुसार, राष्ट्रपति पद के चुनाव में कमला हैरिस को 47.5 प्रतिशत 66,264,540 वोट मिले, जबकि ट्रम्प को 51 प्रतिशत 71,202,731 वोट हासिल हुए। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2025 में राष्ट्रपति बनेंगे। इलेक्टोरल कॉलेज की अंतिम बैठक दिसंबर में होगी, जिसमें इलेक्टर आधिकारिक रूप से वोट डालेंगे और राष्ट्रपति की घोषणा करेंगे। इसके बाद नया राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से पद संभालेगा। बताते चलें कि ट्रंप को भारत का समर्थक भी माना जाता है। उन्हें पीएम मोदी का दोस्त भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस? अमेरिका में बनने जा रही हैं सेकंड लेडी, भारत से खास नाता
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 mins agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
2 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
4 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines