नई दिल्ली: अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 137.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी ने लुई वीटन के चीफ अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है। अब रैंकिंग में अदानी अब सिर्फ एलोन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी कुल 91.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 11 वें स्थान पर हैं। यह पहली बार है कि जब कोई एशियाई व्यक्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।
एलोन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति वर्तमान में 251 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 153 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। अदानी पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं और अदानी समूह में ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाईअड्डे शामिल हैं।
अदानी समूह भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद तीसरा सबसे बड़ा समूह है। अदानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियां अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदानी पावर, अदानी टोटल गैस और अदानी ट्रांसमिशन हैं।
पिछले 5 वर्षों में अदानी एंटरप्राइजेज ने नए क्षेत्रों में भारी निवेश किया है जिसमें हवाई अड्डे, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़क और सौर सेल निर्माण शामिल हैं। बताया जाता है कि अदानी ग्रुप टेलीकॉम क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रहा है।
अभी पढ़ें – Gurugram: लिफ्ट में फंसे शख्स ने निकलने के बाद सेक्युरिटी गार्ड को बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद
हाल ही में अदानी ग्रुप ने ओडिशा में एक 4.1 एमटीपीए एकीकृत एल्यूमिना रिफाइनरी और 30 एमटीपीए लौह अयस्क बेनीफिकेशन संयंत्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिसकी लागत 580 अरब रुपये से अधिक हो सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
3 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
4 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
14 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
16 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
16 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
20 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
21 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
22 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
22 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines