Karnataka: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं गौरी लंकेश की मां और बहन, राहुल गांधी बोले- वो आजादी के लिए खड़ी थीं

Gauri Lankesh
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: पत्रकार और एक्टिविस्ट रहीं गौरी लंकेश की बहन कविता और मां इंदिरा शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। दोनों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च किया। बता दें कि गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी।

अभी पढ़ें – Gujarat Assembly Election: एक्शन मोड में आई BJP, गिरिराज से लेकर स्मृति ईरानी समेत दर्जनभर केंद्रीय मंत्री गुजरात पहुंचे

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि गौरी सत्य के लिए खड़ी थी। गौरी साहस के लिए खड़ी थीं। गौरी आजादी के लिए खड़ी थीं। मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगिनत अन्य लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा उनकी आवाज है। इसे कभी चुप नहीं कराया जा सकता।

बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा 8 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में यात्रा में शामिल हुईं थीं।

विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी के बीच 75 वर्षीय सोनिया गांधी अपने राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मांड्या जिले में कुछ किलोमीटर तक चलीं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेता भी गांधी परिवार के साथ चलने वाले काफिले का हिस्सा थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ