झारखंड के धनबाद में गैस लीक से मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत और 50 पहुंचे अस्पताल, 10000 लोग प्रभावित
Gas Leak in Dhanbad: झारखंड में गैस लीक होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. जिस इलाके में गैस लीक हुई, वह अब वीरान हो गया है, क्योंकि लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं. वहीं गैस लीक होने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और सांस लेने में दिक्कत की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. कई लोगों को उल्टियां लगीं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Edited By Khushbu Goyal

गैस लीक होने के बाद खुले आसमान के नीचे जुटे लोग.