डॉन के नाम की मेहंदी, तिहाड़ जेल से निकलेगी बारात, जानें गैंगस्टर Kala Jathedi की शादी में क्या-क्या इंतजाम?

Kala Jathedi Anuradha Choudhary Wedding: आज गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी होने जा रही है। शादी दिल्ली में होगी और बारात तिहाड़ जेल से निकलेगी। 6 घंटे के अंदर शादी निपटाने के आदेश हैं। वहीं शादी में एंट्री कैसे मिलेगी और क्या-क्या इंतजाम किए जाएंगे, इसे लेकर कई अहम जानकारियां भी सामने आई हैं।

Gangster Kala Jathedi Weds Lady Don Anuradha Choudhary

गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी सिर्फ 6 घंटे मं निपटाने के निर्देश हैं।

Gangster Kala Jathedi Weds Anuradha Choudhary: इतिहास में कई अनोखी, अजीबो-गरीब और कल्पनाओं से भी परे शादियां आपने देखी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी से अलग, बेहद खास और बड़ी शादी आज होने जा रही है, जिसके लिए आज की तारीख और दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में भी दर्ज हो जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

विज्ञापन

जी हां, आज देश के एक कुख्यात गैंगस्टर Kala Jathedi की शादी होने जा रही है। दुल्हन भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि लेडी डॉन Anuradha Choudhary है। यह शादी दिल्ली में होगी। बारात तिहाड़ जेल से होगी। हाथों में हथकड़ी पहन Kala Jathedi अपनी गर्लफ्रेंड अनुराधा चौधरी के साथ 7 फेरे लेगा। दोनों के घरवालों के साथ-साथ पुलिस भी इस शादी की गवाह बनेगी।

विज्ञापन

हथकड़ी पहनकर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काला जठेड़ी को शादी करने के लिए कोर्ट से 10 बजे से 4 बजे तक के लिए छूट मिली है। इस दौरान गैंगस्टर हथकड़ी पहने रहेगा। पुलिस जवानों की कड़ी निगरानी में रहेगा। न किसी से बातचीत, न बैंक्वेट हॉल से बाहर जा पाएगा। 6 घंटे के अंदर शादी संपन्न कराने का निर्देश दोनों के परिजनों को दिया गया है।

विज्ञापन

काला जठेड़ी के मां-बाप और रिश्तेदार शादी में आएंगे, लेकिन अनुराधा की तरफ से उसके परिवार के सदस्यों के आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मैडम डॉन अपने गैंगस्टर पति के नाम की मेहंदी लगाकर खुद स्कॉर्पियो चलाकर बैंक्वेट हाल पहुंची। काला जठेड़ी को तीसरी बटालियन के जवान लेकर आएंगे। दुल्हन सोनीपत में अपनी ससुराल में जाएगी। वहां शादी के बाद वाली रस्में निभाई जाएंगी।

विज्ञापन

मेहमानों से ज्यादा पुलिस जवान नजर आएंगे

काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी दिल्ली के द्वारका में तिहाड़ जेल से 8 किलोमीटर दूर संतोष गार्डन में होगी, जिसे  51 हजार रुपये में बुक किया गया है, लेकिन अजीबो-गरीब बात यह है कि इस शादी में मेहमानों से ज्यादा पुलिस जवान नजर आएंगे। करीब 200 मेहमानों के आने की संभावना है।

वहीं 250 से ज्यादा पुलिस जवान और कमांडो काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए हैं। 3 राज्यों की पुलिस को हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है। बैंक्वेट हॉल को बुलेट प्रूफ किले में बना दिया गया है। 8 किलोमीटर का एरिया ऐसे सील किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

विज्ञापन

CCTV कैमरे, ID कार्ड और बारकोड से एंट्री

संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी में एंट्री पर भी सख्त पहरा रहेगा। पूरे मंडप हाल में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मेहमानों को बारकोड (Barcode) से एंट्री दी जाएगी। वेटरों को ID कार्ड दिए गए हैं। पूरी शादी 6 घंटे ड्रोन कैमरों की निगरान में रहेगी। एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम, क्राइम ब्रांच की टीम और हरियाणा CIA की टीमें हाईटेक हथियारों से लेस होकर सादी यूनिफॉर्म में निगरानी रखेंगे। शादी में आने वाले मेहमानों को सूची में नाम चेक करके एंट्री दी जाएगी। चाहे कुछ हो जाए 251वें आदमी को किसी हालत में एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ