Gandhi Vs Savarkar: राहुल गांधी के ‘गांधी Vs सावरकर’ वाले बयान पर दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक संग्राम जारी है। महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों खेमे सावरकर को अपना आदर्श और उन्हें महान बता रहे हैं। वहीं, दिल्ली में भाजपा और शिंदे गुट के सांसदों ने संसद में सावरकर की फोटो के साथ राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। रंजीत सावरकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने राहुल का किया बचाव
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सावरकर के बयान पर राहुल गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ कहा, वो ऐतिहासिक तथ्य है। इस मामले में कांग्रेस कोई हमलावर नहीं है, ये सिर्फ एक ऐतिहासिक तथ्य है, जो संदर्भ में है। हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा को आइना दिखाना है।
राउत फिर बोले- राहुल ने किया सावरकर का अपमान
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर का अपमान किया है। यह मुद्दा सिर्फ उद्धव ठाकरे से जुड़ा नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के हर आदमी से जुड़ा मुद्दा है। सावरकर एक फ्रीडम फाइटर, सोशल रिफार्मर थे। हम कल भी कांग्रेस अध्यक्ष के घर के हुई बैठक में नहीं गए थे और आज भी नहीं गए। हम इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात करेंगे।
भाजपा युवा मोर्चा ने महाराष्ट्र में लगाए सावरकर के पोस्टर
राहुल गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र में पोस्टर वार शुरू हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा ने महाराष्ट्र में सावरकर के पोस्टर लगाए हैं। सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावकर जी का बार-बार जो अपमान राहुल गांधी कर रहे हैं, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी के लिए जो योगदान है, ये सभी को पता है। उनका बार-बार अपमान करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।
36 विधानसभाओं में निकलेगी सावरकर गौरव यात्रा
भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने पूरे प्रदेश में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा 36 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। इस दौरान विनायक दामोदर सावरकर के कामों और उनके त्याग के बारें में जनता को बताया जाएगा।
साक्षी महाराज बोले- राहुल जाएं काला पानी
यूपी में उन्नाव सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जब से नरेंद्र भाई मोदी जो अति पिछड़े वर्ग से आते हैं वे पीएम बने हैं तब से कांग्रेस बौखला गई है। पीएम पद राष्ट्र का है। कभी चोर तो कभी उनकी मां पर अपशब्द कहे गए। राहुल गांधी ने राष्ट्र का अपमान किया है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्र से क्षमा मांगना चाहिए।
राहुल गांधी के पुरखे भी सावरकर नहीं हो सकते हैं। चले जाइए काला पानी, वहां के सेलुलर जेल में बैठकर देखिए कि सावरकर क्या हैं? राहुल गांधी सावरकर के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है।
राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद दिया था बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ मामले में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। फिर अगले दिन यानी 25 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने पूछा था कि ऐसे मामले में कई बार शिकायतकर्ता माफी मांग लेते हैं, तो क्या आप भी माफी मांगेंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफ़ी नहीं मांगते।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
36 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
43 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines