Mahatma Gandhi Birth Place Kirti Bhawan Condition: देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर देशवासी उनके जीवन, उनके आदर्शों, संघर्षों, परिवार, शिक्षाओं के बारे में बात कर रहे हैं। उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की बात भी हो रही है, लेकिन क्या आप उनकी जन्मस्थली के बारे में जानते हैं, जो आज बदहाल हो चुकी है। तालों के पीछे रहती है। देश में बापू के नाम पर कई स्मारक बने हैं, लेकिन गुजरात के पोरबंदर में उनकी जन्मस्थली ‘कीर्ति भवन’ स्मारक बंद है, आखिर क्यों? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: बापू के जीवन में काफी मायने रखती थीं ये 5 महिलाएं, जिन्होंने हर कदम पर दिया साथ
साबरमती आश्रम को फंड देकर कीर्ति भवन की अनदेखी की गई
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI), राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मस्थली काफी जर्जर हालत में है। स्मारक गिरने की कगार पर है। इसकी मरम्मत का काम किया जाना है। इसलिए स्मारक पर ताला जड़ दिया गया है। हालांकि आज भी इसे देखने के लिए लोग आते हैं, लेकिन अहमदाबाद में उनके साबरमती आश्रम में टूरिस्टों का ज्यादा आना होता है। इस आश्रम की देख-रेख और मरम्मत के लिए करीब 1200 करोड़ रुपये का फंड जारी हुआ है, लेकिन कीर्ति भवन की अनदेखी की गई है।
यह भी पढ़ें: ‘मर्द होता तो किसी अंग्रेज को मारता गोली…’ गांधी जयंती पर क्यों ट्रेंड हो रहा नाथूराम गोडसे?
कीर्ति भवन को लेकर प्रशासन-इंजीनियरों का उदासीन रवैया
बताया जा रहा है कि कीर्ति भवन का एक कमरा ठीक हालत है, जिसे आने वाले टूरिस्ट देख सकते हैं, लेकिन बाकी जगह जर्जर हालत में है, जिसे देखकर लोग निराश होते हैं। हालांकि लोगों द्वारा कीर्ति भवन की हालत ठीक करने की मांग की गई है, लेकिन इसे लेकर प्रशासन का उदासीन रवैया देखने को मिला है। कीर्ति भवन को लेकर जब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) इंजीनियरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
41 mins agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
2 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
3 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
11 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
13 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
13 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
15 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines