---विज्ञापन---

देश angle-right

Gajwel, Telangana Assembly Election Result 2023 LIVE: भारत राष्ट्र समिति के K Chandrashekar Rao 45031 वोटों से जीते

Gajwel Assembly Election Result 2023 LIVE: यह सीट मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का गढ़ है, लेकिन भाजपा ने एतला राजेंद्र और कांग्रेस ने वंतेरू प्रताप रेड्डी को चुनावी रण में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

---विज्ञापन---

Gajwel Assembly Election Result 2023 LIVE: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित हो चुके है।  शुरुआत से ही मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इस सीट से बढ़त बनाए हुए थे। भारत राष्ट्र समिति के चंद्रशेखर राव 45031 वोटों से जीते। वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के एटाला राजेंदर को 66653 वोट मिले।

30 नवंबर को प्रदेश में 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था और करीब 64.12 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तेलंगाना में वर्तमान में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। राज्य में भारत राष्ट्र समिति (BRS), भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। आज 2290 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी

अगर बात राज्य की सबसे हॉट सीट गजवेल की करें तो यह सीट मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का गढ़ है, लेकिन भाजपा ने एतला राजेंद्र और कांग्रेस ने वंतेरू प्रताप रेड्डी को चुनावी रण में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। अब देखना यह है कि क्या इस बार भी BRS सिद्दीपेट जिले में पड़ने वाली गजवेल विधानसभा सीट से जीतेगी? क्योंकि चंद्रशेखर के मुकाबले में जहां उनके करीबी हैं, वहीं एतला नया फेस हैं, लेकिन मुकाबल कड़ा है। चंद्रशेखर की साख दांव पर लगी है, लेकिन वे लगातार तीसरा चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाना चाहेंगे।

---विज्ञापन---

2018-2014 में चुनावी स्थिति

गजवेल विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो यहां से BRS की तरफ से कलवकुंतला चंद्रशेखर राव ही चुनाव जीतते रहे हैं। साल 2014 में आंध प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना में पहला चुनाव 2018 में हुआ था, जो चंद्रशेखर राव ने ही जीता था और वे मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस के वंतेरू प्रताप रेड्डी को 58,290 (28.3%) वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। 2014 के चुनाव में भी वही जीते थे। उन्होंने तब तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वीपी रेड्डी को 19391 मतों के अंतर से हराया था। भाजपा ने इस बार गजवेल सीट से कभी के. चंद्रशेखर राव के करीबी रहे एतला राजेंद्र को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने 2014 से 2018 तक तेलंगाना के पहले वित्त मंत्री और 2019 से 2021 तक तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया। राजेंद्र जून 2021 में भारत राष्ट्र समिति (BRS) छोड़कर भाजपा में चले गए। भाजपा की ओर से उन्होंने हुजूराबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत गए।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

N24 Whatsapp Group

गजवेल की आबादी और वोटर्स

तेलंगाना की गजवेल विधानसभा सीट सिद्दीपेट जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । इसमें 6 मंडल तूप्रान , कोंडापाक , गजवेल, जगदेवपुर , वारगल , मार्कूक और मुलुग हैं। पेंदाम वासुदेव यह सीट से पहले विधायक थे और जेबी मुथ्याल राव गजवेल के दूसरे विधायक थे। इसके बाद गजवेल सईदैया, अल्लम सैलू, संजीव राव, गीता रेड्डी, विजया राम राव, संजीव राव, नरसा रेड्डी विधायक रहे। गजवेल सईदैया ने 1962-1978 तक 4 बार इस सीट से जीत हासिल की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2014 और 2018 में इस सीट से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कलवकुंतला चंद्रशेखर राव चुनाव जीते। 2018 में गजवेल सीट से चंद्रशेखर राव को 125,444 मिले थे। वंतेरू रेड्डी के खाते में 67,154 वोट आए थे। 1624 (0.8%) NOTA वोट पड़े थे। भाजपा को 1587 वोट मिले थे, यानि NOTA को भाजपा से ज्यादा वोट मिले थे। 2018 में गजवेल में कुल वोटर्स 2,07,622 थे। पुरुष वोटर्स की संख्या 1,04,499 थी। महिला वोटर्स 1,03,111 थी।

---विज्ञापन---

अगर गजवेल के विकास की बात की जाए तो इस क्षेत्र को भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार द्वारा लागू कल्याणकारी उपायों से काफी फायदा हुआ है। गजवेल 2012 तक एक पंचायत थी। उसके बाद उसे 3 ग्राम पंचायतों और 5 अन्य कस्बों का विलय कर नगर पंचायत में बदल दिया गया।

First published on: Dec 03, 2023 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola