Gaganyaan astronaut prasanth nair married to malayalam actress lena: मलयालम एक्ट्रेस लीना की गगनयान अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी हो चुकी है। ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर के गगनयान मिशन पर जा रहे चार लोगों में शामिल होने का ऐलान होने के बाद एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री लीना की 17 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। वह तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं।
सोशल मीडिया पर किया खुलासा
42 साल की एक्ट्रेस लीना मलयालम फिल्म जगत में काफी फेमस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रशांत नायर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारे में बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 27 फरवरी 2024 को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग्स से सम्मानित किया है।
बताई रिश्ता छुपाने की वजह
सोशल मीडिया पर लीना ने कहा कि प्रशांत का गगनयान मिशन पर जाने के लिए चुना जाना मेरे लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे देश, हमारे केरल राज्य और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बेहद खास दिन है। आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी 17 जनवरी को प्रशांत से हो चुकी है और उन्होंने इसी पल के लिए यह जानकारी अपने फैंस से छुपाई थी।
पीएम मोदी ने किया ऐलान
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गगनयान मिशन के लिए प्रशांत नायर, अजित कृष्णन, अंगद प्रताप और सुभांशु शुक्ला चार लोगों के नामों का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने रिश्ते के बारे में अपने प्रशंसकों को बताने के लिए गगनयान मिशन में जाने वालों के नामों का ऐलान होने का इंतजार कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: Gaganyaan मिशन के लिए चुने गए 4 अंतरिक्ष यात्रियों में कोई महिला क्यों नहीं? ISRO चीफ ने बताई वजह
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
24 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines