G20 Summit Why Xi Jinping Not Coming India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले G20 समिट को आखिर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं? वे भारत क्यों नहीं आना चाहते? क्या चीन को किसी बात की टेंशन है? दरअसल, ये दूसरा ऐसा मौका है, जब चीनी राष्ट्रपति ने भारत आने से इनकार कर दिया है।
विदेश मामलों की जानकारों की मानें तो G20 समिट में भारत न आने का फैसला चीन की नई चाल भी हो सकती है। दरअसल, अरुणाचल के नक्शे, ताइनवान से टेंशन, कोरोना वायरस समेत अन्य मुद्दों पर चीन पूरे विश्व में चौतरफा घिरा हुआ है। दुनिया के कई देशों ने इन मुद्दों पर घेरा है। अब जब दिल्ली में G20 दुनियाभर के नेता जुटे हैं तो चीन को डर है कि कहीं इन मुद्दों पर वे एक बार फिर से बेनकाब न हो जाए।
नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में भारत की सीनियर जर्नलिस्ट आरती टिक्कू के हवाले से लिखा गया है कि ये समिट ऐसे समय में भारत में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है, नक्शा को लेकर विवाद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लद्दाख और अरुणाचल में सीमा विवाद को लेकर जारी टेंशन की वजह से जिनपिंग ने भारत न आने का फैसला लिया है।
चीन कई मौकों पर भारत के अरुणाचल पर अपना दावा करता है। हाल में जारी किए गए एक नक्शे में चीन ने अरुणाचल पर अपना दावा जताया था। चाइना के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश साउथ तिब्बत है। कहा जा रहा है कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने वाला चीन इस बात से भी टेंशन में है कि श्रीनगर में G20 की बैठक का आयोजन किया गया था और दुनियाभर के नेता इसमें शामिल हुए थे। चीन इस बात से भी परेशान है कि लगातार दुनिया के देशों में भारत की साख बढ़ी है, खासकर G20 की अध्यक्षता के बाद से भारत न सिर्फ एशिया में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी मजबूती दिखा रहा है।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
5 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
6 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
7 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
9 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
10 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
11 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
12 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
13 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
13 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines