G20 Summit के लिए जिनपिंग ने भारत आने से क्यों किया इनकार, कहीं ये डर तो नहीं है वजह?

G20 Summit why xi jinping not coming india know the reasons
विज्ञापन

G20 Summit Why Xi Jinping Not Coming India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले G20 समिट को आखिर चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं? वे भारत क्यों नहीं आना चाहते? क्या चीन को किसी बात की टेंशन है? दरअसल, ये दूसरा ऐसा मौका है, जब चीनी राष्ट्रपति ने भारत आने से इनकार कर दिया है।

विदेश मामलों की जानकारों की मानें तो G20 समिट में भारत न आने का फैसला चीन की नई चाल भी हो सकती है। दरअसल, अरुणाचल के नक्शे, ताइनवान से टेंशन, कोरोना वायरस समेत अन्य मुद्दों पर चीन पूरे विश्व में चौतरफा घिरा हुआ है। दुनिया के कई देशों ने इन मुद्दों पर घेरा है। अब जब दिल्ली में G20 दुनियाभर के नेता जुटे हैं तो चीन को डर है कि कहीं इन मुद्दों पर वे एक बार फिर से बेनकाब न हो जाए।

Advertisment

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट में भारत की सीनियर जर्नलिस्ट आरती टिक्‍कू के हवाले से लिखा गया है कि ये समिट ऐसे समय में भारत में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है, नक्शा को लेकर विवाद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लद्दाख और अरुणाचल में सीमा विवाद को लेकर जारी टेंशन की वजह से जिनपिंग ने भारत न आने का फैसला लिया है।

चीन कई मौकों पर भारत के अरुणाचल पर अपना दावा करता है। हाल में जारी किए गए एक नक्शे में चीन ने अरुणाचल पर अपना दावा जताया था। चाइना के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश साउथ तिब्बत है। कहा जा रहा है कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने वाला चीन इस बात से भी टेंशन में है कि श्रीनगर में G20 की बैठक का आयोजन किया गया था और दुनियाभर के नेता इसमें शामिल हुए थे। चीन इस बात से भी परेशान है कि लगातार दुनिया के देशों में भारत की साख बढ़ी है, खासकर G20 की अध्यक्षता के बाद से भारत न सिर्फ एशिया में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी मजबूती दिखा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ