G20 Summit: दिल्ली में दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा; जानें कौन-कौन से नेता हो रहे शामिल, कौन नहीं
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

G20 Summit Who Attending Who Are Not: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को दुनिया के कई देशों के नेताओं का जमावड़ा लगेगा। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तक शामिल हैं।
G20 Summit में फिलहाल, जिन नेताओं के आने पर मुहर लग गई है। उनमें बाइडेन और सुनक के अलावा कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ शामिल हैं। इनके आने, जाने, ठहरने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस बीच, इतालवी पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने अभी तक अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है।
जी20 को ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है, जो वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। G20 मंच के जरिए इसमें शामिल देश आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई अन्य जरूरी मुद्दों पर राय तय करते हैं। करीब 24 साल पहले G20 ग्रुप का गठन हुआ था। गठन से लेकर अब तक कुल 17 G20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित सम्मेलन 18वां है।
G20 ग्रुप में 19 देश देश शामिल है। फिलहाल, भारत के पास G20 देशों की अध्यक्षता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: