G-20 पर अखिलेश की 'थाली' वाली राजनीति, बोले- विदेशियों को सोने की थाली में 56 भोग परोसे, देशवासी बस...

G20 Summit, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Narendra Modi, G20 Thali

Akhilesh Yadav

G20 Summit Akhilesh Yadav Taunt On Foreign Guest Lunch Thali: दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन खत्म हो चुका है। पीएम मोदी ने ब्राजील को अगले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी हैंडओवर कर दी है। अब इस आयोजन पर राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर विदेशी मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खिलाने को लेकर सरकार पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा कि विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में छप्पन भोग परोसे और देश के करोड़ों लोग हैं बस पांच किलो अनाज के भरोसे।

विज्ञापन

भेद को मिटाने पर लड़ा जाएगा चुनाव

अखिलेश यादव ने लिखा, ‘विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में छप्पन भोग परोसे गए और देश के करोड़ों लोग बस पांच किलो अनाज के भरोसे हैं। अगला चुनाव यानी 2024 का लोकसभा चुनाव इसी भेद को मिटाने के लिए लड़ा जाएगा। दिखावा भी छलावा होता है या कहिए जुमले का पर्यायवाची। भाजपा के दिखाए झूठे स्वर्णिम स्वप्न की नींद से जनता जाग गयी है, वैसे भी भूखी आंख को सुनहरे सपने नहीं आ सकते।’

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी साधा था निशाना

इससे पहले पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जिस थाली में भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ उकेरी गई है। उसी थाली में दुनिया भर से आए जी-20 मेहमानों को खाना खिलाया जाएगा। जिसमें वे जूठन छोड़ेंगे। अशोक स्तंभ के साथ ऐसा भद्दा मजाक करके मोदी सरकार ने देश की इज्जत और मर्यादा को मिट्टी में मिला दिया है। जिसकी घोर निंदा करता हूं। मोदी सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

200 कारीगरों ने तैयार किए थे 15 हजार बर्तन

दरअसल, जी-20 मेहमानों के लिए जयपुर की एक कंपनी ने 15 हजार बर्तन बनाए थे। इसे 200 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। बर्तनों पर सोने-चांदी की परत चढ़ाई गई थी। बर्तनों पर भारत और राज्यों की संस्कृति और विरासत को उकेरा गया था। लेकिन थाली पर राजनीति पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ