G20 Summit: जो बाइडेन से मिली ये बच्ची कौन है? 9 साल की उम्र में कोविड को दी थी मात
Edited By Pushpendra Sharma

G20 Summit Maya Garcetti Meets Joe Biden
Edited By Pushpendra Sharma

G20 Summit Maya Garcetti Meets Joe Biden
G20 Summit Joe Biden Meets Maya Garcetti: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 समिट में हिस्सा लेने शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंच गए। यहां एयरपोर्ट पर उनका रंगारंग कार्यक्रम के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनसे एक बच्ची भी मिलती नजर आई। बाइडेन भी उस बच्ची से गर्मजोशी से मिले। आखिर ये बच्ची कौन है? आइए जानते हैं…
ये बच्ची भारत में यूएस एम्बेसेडर एरिक गार्सेटी की बेटी है। इस बच्ची का नाम माया है। माया की उम लगभग 12 साल है। माया ने जो बाइडेन के प्लेन से उतरते ही उनका स्वागत किया। बाइडेन ने भी इस दौरान उनसे बात की। उन्होंने माया को गले भी लगाया। माया अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंची थी।
#WATCH | G-20 in India: US President Joe Biden arrives in Delhi for the G-20 Summit
He was received by MoS Civil Aviation Gen (Retd) VK Singh pic.twitter.com/U0qyG0aFcp
— ANI (@ANI) September 8, 2023
बता दें कि माया गार्सेटी इससे पहले भी चर्चा बटोर चुकी हैं। जब एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिकी राजदूत बनाए गए थे, उस समय शपथ के दौरान माया बाइबल पकड़े हुए दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। माया जुआनिता गार्सेटी एरिक गार्सेटी और उनकी पत्नी एमी वेकलैंड की एकमात्र संतान हैं। वह 2020 में COVID-19 पॉजिटिव हो गई थीं। उस समय उनकी उम्र महज 9 साल थी। हालांकि उन्होंने इससे लड़ाई लड़ी और ठीक होकर लौटीं। एरिक अक्सर माया के साथ बड़े आयोजनों में नजर आते हैं।
भारत में आपका स्वागत है मिस्टर जो बाइडेन 🇮🇳🇺🇸@POTUS | @JoeBiden #G20India2023 #G20SummitDelhi @Gen_VKSingh | @g20org pic.twitter.com/ckp8YsVdYH
— News24 (@news24tvchannel) September 8, 2023
#WATCH | G 20 in India | Bharat Mandapam in Delhi's Pragati Maidan lit up for the G 20 summit pic.twitter.com/mCfxXDTdO6
— ANI (@ANI) September 8, 2023
बहरहाल, दुनियाभर के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। पूरी दिल्ली को इसके लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में बनाया गया भारत मंडपम जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार शाम यह रोशनी से जगमगा उठा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: