---विज्ञापन---

देश angle-right

डांसिंग गर्ल और एआई एंकर करेंगी G20 के मेहमानों का स्वागत

G20 Summit in Delhi: G20 के विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिये दिल्ली में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में भारत मंडपम को बेहद खास तरीके से सजाया गया है। जिसके तहत विदेशी मेहमानों का स्वागत कल्चरल कॉरिडोर से शुरू होगा। डांसिंग गर्ल इसके बाद G20 के मेहमानों के स्वागत के लिए रिसेप्शन […]

---विज्ञापन---

G20 Summit in Delhi: G20 के विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिये दिल्ली में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में भारत मंडपम को बेहद खास तरीके से सजाया गया है। जिसके तहत विदेशी मेहमानों का स्वागत कल्चरल कॉरिडोर से शुरू होगा।

डांसिंग गर्ल

इसके बाद G20 के मेहमानों के स्वागत के लिए रिसेप्शन एरिया में डांसिंग गर्ल लगाई गई है, जो सरस्वती सिंधु सिविलाइजेशन की आइकॉन है। इस डांसिंग गर्ल 5 फुट लंबी और 120 किलोग्राम है, ये डांसिंग गर्ल महिलाओं की आजादी को दर्शाती है। इस डांसिंल को राम सुतार और अनिल सुतार ने बनाया है। इस मूर्ति को खास तौर पर जी-20 के लिए ही बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जी-20 के बाद इस मूर्ति को नेशनल म्यूजियम में आम लोगों की दीदार के लिए भी रखा जायेगा।

---विज्ञापन---

भारत के लोकतंत्र की छवि

इसके बाद विदेशी मेहमानों को भारत की डेमोक्रेसी से परिचय कराने के लिए 26 LED इंटरएक्टिव पैनल्स बनाए गए हैं। जिसमें 16 भाषाओं में तमाम जानकारी दी जाएगी। अगर इंटरएक्टिव पैनल्स की बात की जाए तो इसमें भारत के लोकतंत्र की इतिहास की बात की जाएगी। जिसमें वेदिक काल, महाजनपद और गणतंत्र, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य ने कैसे अर्थशास्त्र की नीति बनायीं, सम्राट अशोक ने कैसे शासन किया इसके बारे में बताया गया है। इसके अलावा संत कबीर रविदास, गुरु नानक देव, राजा कृष्णदेव राय और छत्रपति शिवाजी की वीर गाथायो का जिक्र होगा।

यह भी पढ़ें: खरड़-खानपुर हाईवे पर नाइजीरियन छात्र ने 5 लोगों पर चढ़ाई कार, तलाशी में पुलिस मिला ये….

---विज्ञापन---

भारत के निष्पक्ष चुनाव

इस इंटरएक्टिव की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमे भारत में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कैसे कराए जाते हैं उसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। चुनाव आयोग से बकायदा डाटा के अनुसार चुनाव कराने की सारी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें बताया जाएगा कि आखिर कैसे गिर के जंगलों से लेकर सियाचिन तक निष्पक्ष चुनाव कराया जाता है

AI एंकर

इसके अलावा विदेशी मेहमानों का स्वागत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के जरिए भी किया जाएगा। जिसमें भारतीय परिधान पहने एक एआई एंकर मौजूद होंगी। ये एआई एंकर विदेशी मेहमानों का पूरा देशी स्वागत करेंगी। भारत में लोकतंत्र की परंपरा कितनी पुरानी है कितनी गहरी और साफ है ये सब टेक्नोलॉजी के जरिए G20 के महमानों के आगे पेश किया जाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola