G20 Summit Delhi: अगले महीने में होने वाली G20 समिट के लिए दिल्ली (G20 Summit Delhi) और दिल्ली की होटल इंडस्ट्री तैयार है। समिट में शामिल होने के लिए आने वाले विभिन्न देशों के प्रमुखों के लिए दिल्ली और एनसीआर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर होटल के कमरों के दाम आसमान छू रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख लग्जरी होटलों के कमरे प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के लिए बुक किए गए हैं। इसके चलते G20 समिट के समय होटलों का किराया आसमान छूने लगा है। बता दें कि 18वां जी20 शिखर सम्मेलन 8, 9, और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें अमेरिका, चीन, ब्रिटेन समेत कई देशों के राष्ट्रप्रमुख शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि जी20 शिखर सम्मेलन की तारीखों के दौरान यहां के टॉप सात-आठ पांच सितारा होटलों में एक प्रेसिडेंशियल सुइट की लागत प्रतिदिन 20 लाख रुपये तक हो सकती है। कई G20 देशों ने प्रेसिडेंशियल सुइट्स के लिए विशेष अनुरोध किया है। इसको लेकर होटलों में प्रेसिडेंशियल सुइट्स को उसी तरह से तैयार किया जा रहा है।
यहां जानिए कौन कहां ठहरेगा?
- जी20 समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए होटल ताज बुक किया गया है। इस होटल में चीन के राष्ट्रपति के अलावा उनके सहयोगी ठहरेंगे। बताया जा रहा है कि ताज होटल में चीनी प्रतिनिधियों के अलावा यूएई और ब्राजील से आने वाले मेहमान भी ठहरेंगे।
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक होटल शांगरी-ला इरोस होटल में ठहरेंगे। इस होटल में ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के अलावा जर्मनी से आए मेहमानों को भी ठहराया जाएगा। उधर दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ओबेरॉय होटल में साउथ कोरिया से आए प्रतिनिधिमंडल को ठहराया जाएगा।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए दिल्ली का आईटीसी मौर्य होटल बुक किया गया है। आईटीसी मौर्य के 400 कमरे बाइडन और उनके अधिकारियों के लिए बुक किया गया है। बाइडन के लिए होटल के महलनुमा ग्रैंड प्रेजिडेंशियल सुइट बुक किया गया है।
- होटल इंपीरियल में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और उनके सहयोगी रुकेंगे। क्लेरिजस होटल को फ्रांस के राष्ट्रपति के लिए बुक किया गया है। उधर, रूस के राष्ट्रपति और तुर्की से आने वाले मेहमानों के लिए ओबेरॉय होटल बुक किया गया है।
- जी20 समिट में आने वाले मेहमानों के लिए जिन फाइव स्टार होटल में बुकिंग की गई है, उनमें होटल ताज महल, ली मेरिडियन, शांगरी-ला, ताज पैलेस, मौर्य शेरेटन, इंपीरियल, ओबेरॉय और लीला शामिल है। इन होटल में
- जी-20 समिट में अपने वाले विदेशी मेहमानों के चलते होटल्स के सुइट्स और रूम की कीमतों में बड़ी तेजी के साथ उछाल आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दो विदेशी मेहमानों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में एक होटल का अच्छा सुइट बुक करने की कोशिश की तो उन्हें एक रात के लिए रूम का रेट 20 लाख रुपये बताया गया है।
- पी-5 देश के प्रतिनिधि ने जनपथ के पास एक होटल में बुकिंग के लिए प्रयास किया तो उस होटल के मेन सुइट के लिए प्रति रात करीब 15 लाख रुपये किराया बताया गया है।
- जी20 में शामिल होने वाले G7 सदस्य देशों के प्रतिनिधि ने बताया कि चाणक्यपुरी के राजनयिक एन्क्लेव के पास एक होटल में टॉप सुइट में एक रात की बुकिंग कॉस्ट 7 लाख की बताई गई।
- जी20 में आने वाले एक अन्य देश के अतिथि ने बताया कि एयरोसिटी होटल में उन्होंने कमरे देखें, जिसमें एक रात का किराया 20 लाख रुपये बताया गया। इसके बाद उन्होंने साकेत के एक होटल में अपने प्रतिनिधिमंडल के लिए कमरे बुक करने का विकल्प चुना।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Valium)
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
2 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
33 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
37 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
49 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines