G20 Summit Delhi Fake post Social media: राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटेंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, खासकर सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह दिल्ली पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
इस बीच कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट वायरल है। इसे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पोस्ट किया है, यह अलग बात है कि सच सामने आने पर इसे डिलीट कर दिया। इसमें एक तस्वीर लगाई है, जिसमें बताया गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं।
इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को टैग करते हुए लिखा है कि हम लोग क्या इस तरह से अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं। हालांकि, जैसे ही विजय गोयल ने बताया कि यह पोस्ट फर्जी है तो शशि थरूर ने अपने पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया।
UN पहुंचा INDIA बनाम भारत का मामला, जानिये- क्या बोले संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता
G20 Summit Delhi: भारत मंडपम के आसपास कैसा रहेगा मौसम? सामने आई IMD की भविष्यवाणी
इस फेक पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 78 प्रतिशत वोट के साथ विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया गया है। वहीं, पीएम मोदी के पीछे 40 प्रतिशत लोकप्रियता के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं। इस पोस्टर में क्रमवार अमेरिका के बाद कई देशों के नेताओं की तस्वीर है, जिसमें सभी नेताओं को प्रतिशत के साथ कम या अधिक लोकप्रिय बताया है।
इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है- बधाई भारत, पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उसी पोस्टर में विजय गोयल का भी नाम लिखा गया है। इस पोस्टर वाली फोटो को एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर ने क्लिक किया है। कुल मिलाकर यह फोटो फेक है और दिल्ली में इस तरह का पोस्टर नहीं लगाया गया है।
संबंधित खबरें
चिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
15 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
12 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
16 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
17 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
18 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
19 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
19 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines