G20 Summit 2023 Day 1 Highlights: G20 का कुनबा बढ़ा, नए सदस्य की एंट्री; डिनर पर I.N.D.I.A के ये नेता शामिल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

G20 Summit 2023 Day 1 Highlights: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आज यानी रविवार को दूसरा दिन है। पहले दिन समिट की सबसे खास बात ये रही कि जी20 में का कुनबा बढ़ गया है। अफ्रीकन यूनियन को 20 देशों वाले समूह में शामिल कर लिया गया है। समिट के पहले दिन का समापन ‘डिनर डिप्लोमैसी’ से हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से केंद्रीय मंत्रियों समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को डिनर का न्योता भेजा गया था। डिनर का आयोजन खास तौर पर विदेशी मेहमानों के लिए ही किया गया था। खास बात ये कि डिनर पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तो आए ही, साथ ही I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल विपक्षी मुख्यमंत्रियों की भी डिनर वाली तस्वीरें सामने आई।
दरअसल, राष्ट्रपति की ओर से आयोजित डिनर के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा भी बनाया। कहा जा रहा है कि इस वजह से छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री डिनर पर नहीं आए, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिनर में शामिल हुए।
G20 के पहले दिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो ‘भारत’ शब्द था। देश के नाम को बदले जाने की चर्चा के बीच पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के डिनर इन्विटेशन पर इंडिया की जगह भारत लिखा गया। अब G20 के पहले दिन जब पीएम मोदी ने संबोधित करना शुरू किया तो उनके सामने रखे गए बोर्ड पर इंडिया के बजाए भारत लिखा था, जिसने सबका ध्यान खिंचा।
G20 समिट के पहले दिन ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस को भी लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य टिकाऊ बायोफ्यूल के यूज को बढ़ाना है। बायोफ्यूल में कार्बन की कम मात्रा होती है। इसके इस्तेमाल से पेट्रोल-डीजल पर से निर्भरता को खत्म किया जा सकता है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: