---विज्ञापन---

देश angle-right

जब बाइडेन से हुआ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का सामना, पीएम मोदी ने खुद शेयर की तस्वीर

G20 Gala Dinner PM Modi: G20 समिट के पहले दिन यानी शनिवार शाम को डिनर पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पीएम मोदी खुद नीतीश कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास ले गए और उनका परिचय कराया। नीतीश कुमार और जो बाइडेन के परिचय के […]

---विज्ञापन---

G20 Gala Dinner PM Modi: G20 समिट के पहले दिन यानी शनिवार शाम को डिनर पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पीएम मोदी खुद नीतीश कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास ले गए और उनका परिचय कराया। नीतीश कुमार और जो बाइडेन के परिचय के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

बता दें कि शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था। डिनर के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया था। इन्विटेशन के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित डिनर में पहुंचे।

---विज्ञापन---

कहा जा रहा है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डिनर में इसलिए शामिल नहीं हुए, क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया था। कांग्रेस शासित राज्यों में एकमात्र हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिनर में पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डिनर की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। एक तस्वीर में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन का परिचय कराते दिख रहे हैं। इस पोस्ट की अन्य तस्वीरों में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दिख रहे हैं।

बता दें कि G20 समिट के दूसरे दिन यानी रविवार को पीएम मोदी ने राजघाट पर विदेशी मेहमानों की आगवानी की। अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले अन्य नेताओं में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस, IMF चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, बांग्लादेश की PM शेख हसीना, सिंगापुर के PM ली सेन लूंग शामिल रहे।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2023 01:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola