G 20 Summit Preparations Joe Biden India Visit : दिल्ली में 9 और 10 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले 18वें जी 20 की शिखर सम्मेलन की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के सबसे ताकतवर देशों के नेता, राजनयिक और उनके प्रतिनिधि दिल्ली में मौजूद रहेंगे। जी 20 का ये अब तक का सबसे बड़ा आयोजन दिल्ली में होने वाला।
दुनिया भर के 43 देशों के प्रतिनिधि भारत में रहेंगे मौजूद
इस सम्मेलन में दुनिया भर के 43 देश, संगठनों के प्रमुखों और उनके प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। जी 20 देशों के अलावे इस शिखर सम्मेलन में 9 अन्य देशों के प्रमुख और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी प्रतिनिधि भी अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
सात सितंबर को बाइडेन पहुंचेगे दिल्ली
जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सात सितंबर को भारत पहुचेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन की भारत की ये पहली आधिकारिक यात्रा है। जी20 शिखर सम्मेलन से इतर आठ सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके बाद जो बाइडन 9 और 10 सितंबर को जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
जी 20 समिट के लिए 30 से ज्यादा होटल बुक
जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले नेताओं के लिए दिल्ली में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राजनयिकों और उनके प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए 30 से ज्यादा होटलों को बुक किया गया है।
दिल्ली के ITC Maurya में रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
राजधानी दिल्ली से सबसे प्रमुख चाणक्यपुरी के आईटीसी मौर्य में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रुकने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं चाणक्यपुरी के ताज पैलेस होटल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के रुकने के इंतजाम होटल द क्लेरिजेस में किया गया है।
इस होटल में रूकेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के ठहरने के इंतजाम कनॉट प्लेस स्थित होटल द इंपीरियल की जा रही है। वहीं होटल शांगरी-ला इरोस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ठहरेंगे। होटल द ओबेरॉय में रूसी प्रतिनिधिमंडल ठहरेगा। आपको बता दें कि G20 सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।
इन होटलों को भी किया गया है बुक
ओबेरॉय होटल के पास स्थिति द लोधी में ओमान का प्रतिनिधिमंडल ठहरेगा। तुर्की प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के द ट्राइडेंट में ठहरेगा। होटल ली मेरिडियन में यूरोपीय संघ कुछ प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ नीदरलैंड और नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल के रहने की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़ें- G 20 समिट के लिए तैयार हो रहा खास कल्चरल कॉरिडोर, जानिए इसकी खासियत
वाइडेन जिस सुइट में रूकेंगे उसका किराया है इतना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रतिनिधि जिस आईटीसी मौर्या होटल में रूकेंगे वो भारत का सबसे टॉप और महंगे होटलों में से एक है। दिल्ली के आईटीसी मौर्या ज्यादातर विदेशी और वीवीआईपी मेहमान ही ठहरते हैं। इस होटल में कमरों के हिसाब से किराया अलग अलग है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिस सुइट ठहरेंगे उसका सबसे ज्यादा किराया है। बताया जाता है कि 4600 स्क्वायर फीट में फैले इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात होंगे ये कमांडो
जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी तरह की विशेष यानी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए हॉल संख्या 4 के पास हेलीपैड तैयार किया गया है। तमाम राष्ट्राध्यक्षों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा टीम के साथ जो बाइडेन भारत आ रहे हैं। इसमें उनकी कार, प्लेन, अत्याधुनिक उपकरण और हथियारों से लैस उनके कमांडो भी शामिल हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कमांडो राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा संभालेंगे।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति 7 सितंबर को पहुंचेंगे दिल्ली, इस दिन जो बाइडेन और पीएम मोदी करेंगे द्विपक्षीय बैठक
https://www.youtube.com/watch?v=FciNZWfsOwE
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
8 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
12 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines