G 20 summit Delhi 2023: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया। दूसरे और अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 19वें जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी। इसके साथ ही यह तय हो गया कि आगामी जी-20 सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में होगा, इसके लिए उन्हें तैयारी के लिए एक साल का समय मिलेगा।

बनी आपसी सहमति

नई दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन कई लिहाज से बेहद सफल रहा। पहली बात यही कि इस बार घोषणा पत्र जारी किया जा सका, जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। नई दिल्ली घोषणापत्र में सदस्य देश नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और कम लागत वाले वित्तपोषण तक पहुंच को बढ़ावा देने पर भी सहमत हुए हैं।

112 कार्यों को अंतिम रूप दिया

कामों के लिहाज से नई दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन सबसे सफल माना जा रहा है। पिछले वर्ष इंडोनेशिया में हुए कार्यों की तुलना में भारत में अधिक कार्य हुए हैं। इस वर्ष कुल 112 कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही पिछले साल की तुलना में यह करीब-करीब दोगुना रहा। इस तरह भारत में 112 तो इंडोनेशिया में कुल 50 कार्य का ही समापन हुआ।

2017 में हुए थे सिर्फ 22 कार्य

इससे भी पहले इटली में 2021 में आयोजित जी-20 सम्मेलन में कुल 65 कार्य हुए थे। इसमें कुल 29 कार्य हुए थे। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 में सऊद अरब में आयोजित जी-20 सम्मेलन में कुल 65 कार्य किए गए थे, जबकि 2019 में जापान में आयोजित जी-20 में सिर्फ 29 कार्य ही हुए थे। इसी तरह अर्जेंटीना में 2018 में 33 कार्य और 2017 में जर्मनी में आयोजित जी-20 में सिर्फ 22 कार्य ही किए गए थे।
यहां पर बता दें कि जब से जी-20 का गठन हुआ है तब से पहली बार भारत की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। अंतराष्ट्रीय स्तर के आंकड़े बयान करते हैं कि यह आयोजन सबसे सफल रहा है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ