FSSAI notice Three big Companies: खाने-पीने की चीजों में भ्रामक दावों और गलत लेबलिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने देश की तीन बड़ी कंपनियों— Lotte India Corporation Pvt. Ltd., Kubera Foods और Ferns N Petals Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर पैकेज्ड फूड पर गलत और गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है.
किस कंपनी पर क्या हैं आरोप?
- Lotte India: कंपनी पर “100% Vegetarian” जैसे भ्रामक दावे करने, गलत लेबल लगाने और पोषण (Nutritional) संबंधी पूरी जानकारी न देने का आरोप है. इसके अलावा कंपनी ने नियमों के मुताबिक जरूरी डिस्क्लेमर भी नहीं दिए थे.
- Kubera Foods: इसके ‘Soft and Fresh Cream Bun Pineapple’ पर “100% Natural” और “No Preservatives, Colours & Flavours” जैसे बड़े-बड़े दावे किए गए थे. हालांकि, जांच में पाया गया कि इस उत्पाद में प्रिज़र्वेटिव, सिंथेटिक कलर और फ्लेवर मौजूद हैं, जो सीधे तौर पर ग्राहकों को धोखा देने जैसा है.
- Ferns N Petals: कंपनी के ‘Roasted Almond Chocolate’ में हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इसकी अनिवार्य घोषणा पैकेट पर नहीं की गई. साथ ही RDA (रोजाना जरूरी पोषण) और बादाम की सटीक मात्रा जैसी अहम जानकारियां भी गायब थीं.
7 दिनों में मांगा जवाब
FSSAI ने तीनों कंपनियों को इस लापरवाही पर 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का कड़ा निर्देश दिया है. प्राधिकरण का साफ कहना है कि यदि तय सीमा में कंपनियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ FSS Act, 2006 के सख्त प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
49 mins agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
1 hr agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 hr agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
2 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
3 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
6 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines