नेस्ले-पेप्सीको और कोका-कोला को FSSAI का नोटिस, भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ लिया एक्शन, भेजे 150 से ज्यादा नोटिस

फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने फिर फूड कंपनियों, फूड ब्रांड्स और शॉपिंग प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए हैं. मामला भ्रामक विज्ञापनों और लेबलिंग के नियमों का उल्लंघन करने का कहा है. करीब 150 नोटिस भेजकर उनका जल्द से जल्द जवाब देने का निर्देश है.

FSSAI Notice | Misleading Ads | Food Brands

कंपनियों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द जवाब देने का निर्देश दिया गया है. (Credit- AI)

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापन देने वाली, गलत दावे करने वाली और लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. Nestle India, PepsiCo और Coca-Cola India समेत कई बड़ी कंपनियों को नोटिस मिला है. Amazon और Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है. KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Domino’s और Costa Coffee जैसे फूड ब्रांड को भी नोटिस जारी हुए हैं. Domino’s के 5 लाइसेंस और Amazon के एक वेयरहाउस का लाइसेंस रद्द हुआ है, यानी FSSAI ने काफी कड़ रुख अपनाया हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

FSSAI को कंपनियों के विज्ञापनों पर आपत्ति क्यों है?

फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI पिछले कुछ महीने से फुल एक्शन मोड में है. बीते दिन नोटिस जारी करते हुए FSSAI प्रवक्ता ने बताया कि पैकेट पर जानकारी लिखकर या विज्ञापनों के जरिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट को लेकर दावे करती हैं. इन दावों की निगरानी बढ़ाई गई है. FSSAI का मकसद ग्राहकों तक सही जानकारी पहुंचाना है और कंपनियों से नियमों का पालन कराना है. इसलिए अब फूड कंपनियों, फूड सर्विस ब्रांड्स, रेस्टोरेंट, होटल और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के विज्ञापन जांच के दायरे में हैं. नियमों के उल्लंघन करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं. लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं.

विज्ञापन

FSSAI ने इन कंपनियों को लीगल नोटिस भेजे हैं?

बता दें कि Nestle India, PepsiCo, Abbott India, Red Bull India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Coca-Cola India, Diageo, Pernod Ricard, Ferrero India और Kenvue Inc. समेत कई कंपनियों को FSSAI ने नोटिस भेजकर जल्द से जल्द से जवाब देने का निर्देश दिया है. एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट जब्त भी किए गए हैं. 12 नोटिस Amazon और Flipkart समेत ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजे गए हैं और जल्द से जल्द जवाब मांगा है. 30 से ज्यादा नोटिस KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Domino’s और Costa Coffee समेत फूड सर्विस प्रतिष्ठानों को भेजे गए हैं. Domino’s के 5 लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ