नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार (15 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, छात्रों का हित सरकार की प्राथमिकता है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा में अगले साल से होने वाले बड़े बदलाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, अगले साल से नीट की परीक्षा ओएमआर सीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड होगी.
सही छात्रों के साथ गलत न हो- धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा को दोबारा 21 जून को कराने का फैसला किया है. इससे पहले 3 मई को परीक्षा हुई थी, 7 मई को परीक्षा पर कुछ आपत्ति आई और सरकार ने इसकी जांच शुरू की. 12 मई तक साफ हुआ कि गेस पेपर की आड़ में पेपर बाहर गया. हम नहीं चाहते कि सही छात्रों के साथ गलत हो.’
21 जून को फिर से होगी NEET (UG) 2026 परीक्षा
NEET (UG) 2026 परीक्षा अब 21 जून को फिर से करायी जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार (15 मई) को एग्जाम की नई तारीख का ऐलान किया. यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते इसे रद्द कर दिया गया था.
15 मिनट बढ़ा परीक्षा का समय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘परीक्षा रद्द होने के दिन ही NTA ने छात्रों की फीस वापस करने की घोषणा कर दी थी. आने वाली परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. NTA ने छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दोबारा चुनने के लिए एक हफ्ते का समय देने का फैसला किया है. छात्रों की सुविधा और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए, NTA ने परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. जो परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, वह अब शाम 5.15 बजे तक चलेगी.
यह भी पढ़ें- NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, जानें अब कब होगी परीक्षा? पेपर लीक के चलते की गई थी रद्द
14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
उन्होंने यह भी कहा, ‘इस परीक्षा के एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों को 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. भारत सरकार छात्रों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में राज्यों से बात करेगी, और मैं भी व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा ताकि इस बार NEET परीक्षा के दौरान छात्रों को परिवहन में कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े. NTA 21 जून को मौसम में होने वाले बदलावों को देखते हुए एक वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है.’
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines