Mata Vaishno Devi Temple Fresh Snowfall Videos: सैलानियों के लिए खुशखबरी है। बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो वैष्णो देवी के दर्शन करने जा सकते हैं।
गुरुवार सुबह वैष्णो देवी भवन के आस-पास त्रिकुट पर्वत पर अच्छी बर्फबारी हुई, जिसका वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने काफी लुत्फ उठाया। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए बर्फबारी का आनंद लेते हुए नजर आए।
प्रशासन की लोगों से सतर्क रहने की अपील
हालांकि बुधवार को भी हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन गुरुवार सुबह अच्छा हिमपात हुआ। यह वर्ष 2024 की पहली बर्फबारी है। जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाके भी बर्फबारी से गुलजार हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिली। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग घरों में दुबके हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
हिमाचल-जम्मू में पिछले 24 घंटे से हो रहा हिमपात
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है। बुधवार सुबह बर्फबारी शुरू हो गई थी। शिमला के कुफरी और खड़ापत्थर में, मनाली में पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त किया। ठिठुरन के चलते लोग घरों में दुबके रहे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर के रामबन और अनंतनाग में अच्छी बर्फबारी हुई। अनंतनाग जिले के कोकेरनाग, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा, बांदीपोरा के गुरेज, श्रीनगर-लेह हाईवे, जोजिला पास, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो रही है, जिससे नजारे काफी खूबसूरत हैं।
हेलिकॉप्टर सर्विस पर पड़ा बर्फबारी का असर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से जहां आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं कटरा से वैष्णो देवी के चलने वाली हेलिकॉप्टर सर्विस पर भी बर्फबारी का असर पड़ा। त्रिकूट पर्वत पर हल्का हिमपात हुआ और बादल छाए रहे तो प्रशासन ने एहतियातन हेलिकॉप्टर सर्विस बंद करने के निर्देश दे दिए। बैटरी करें और रोपवे सर्विस चल रही है।
4 फरवरी तक अच्छी बर्फबारी होने का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 फरवरी तक देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होते रहने की संभावना जताई है। हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में बारिश होने के भी आसार हैं। 10 फरवरी के बाद मौसम करवट बदल सकता है, लेकिन 10 फरवरी तक पूरा देश ठिठुरन, बारिश, बर्फबारी की चपेट में रहेगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines