---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: कश्मीर में बर्फबारी से पारा गिरा, यह चेतावनी जारी

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: कश्मीर घाटी में गुरुवार को ताजा हिमपात से पारा गिर गया है। वहीं, सरकार ने कश्मीर क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक पूरे कश्मीर क्षेत्र में हिमपात और बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिन तापमान […]

---विज्ञापन---

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: कश्मीर घाटी में गुरुवार को ताजा हिमपात से पारा गिर गया है। वहीं, सरकार ने कश्मीर क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक पूरे कश्मीर क्षेत्र में हिमपात और बारिश की संभावना जताई है।

अगले कुछ दिन तापमान -1 से 8 डिग्री के बीच रहेगा

बर्फबारी के कारण घाटी के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को -2 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान -1 से 8 डिग्री के बीच रहेगा। बर्फबारी के बीच जनजीवन बाधित है। कई प्रमुख सड़क मार्ग बाधित हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जानें IMD की चेतावनी

 

---विज्ञापन---

खेलों इंडिया में शामिल होने 1500 एथलीट पहुंचे 

बता दें कि 10 फरवरी से गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट खेलो इंडिया शीतकालीन सत्र की शुरूआत हो रही है। जिसके चलते यहां करीब 1500 एथलीट पहुंचे हैं। प्रशासन के अनुसार बर्फबारी के बाद उचित प्रबंधन किए गए हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2023 09:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola