पहले AI से महिला बनकर फंसाया, मंगवाई पर्सनल तस्वीरें, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे 1.5 लाख रुपए

Bengaluru Cyber Fraud: बेंगलुरु में साइबर ठगों ने एक नए अंदाज में लूट को अंजाम दिया है. उन्होंने AI के जरिए एक युवक से 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Bengaluru Cyber Scam

Credit: AI

साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए नए-नए आइडिया इजात कर रहे हैं. बेंगलुरु में साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने डेटिंग ऐप पर AI की मदद से लड़की का रूप धारण किया और 26 साल के एक युवक को चूना लगा दिया. साइबर ठगों ने उससे 1.5 लाख से ज्यादा रकम वसूल ली. पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित बेंगलुरु के एजिपुरा का निवासी है और एक प्राइवेट जॉब में काम करता है. जानकारी के मुताबिक, युवक ने 5 जनवरी को एक डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाया. कुछ ही समय बाद, उसे ईशानी नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पर्सनल बातें एक दूसरे से शेयर की. बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए. कुछ दिनों बाद, महिला ने वीडियो कॉल शुरू किया और कथित तौर पर कैमरे पर नग्न अवस्था में दिखाई दी. फिर उसने पीड़ित से भी अपने कपड़े उतारने को कहा. युवक महिला की बातों में आ गया और जालसाजों ने कॉल के दौरान चुपके से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल

कुछ ही समय बाद, आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सएप के जरिए निजी वीडियो क्लिप भेजे. साइबर ठग ने उसे धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वो वीडियो को पीड़ित के परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर देंगे. सार्वजनिक अपमान के डर से पीड़ित ने पहले 60,000 रुपये और बाद में 93,000 रुपये साइबर ठगों के बैंक खातों में भेज दिए. जब जालसाजों ने और पैसे की मांग जारी रखी, तो पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि डेटिंग प्रोफाइल फर्जी थी और इसे AI के जरिए बनाया गया था. फिलहाल पुलिस साइबर अपराधियों की पहचान और तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ