'मंत्री बनना है तो 4 करोड़ दो...', जय शाह के नाम पर मणिपुर के विधायकों से ठगी की कोशिश, जानें मामला

Manipur Crime News: मणिपुर के विधायकों को फर्जी कॉल कर करोड़ों रुपये की डिमांड करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को दिल्ली से मणिपुर की राजधानी इंफाल लाया गया है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Arrest

Manipur Crime: मणिपुर के विधायकों को फर्जी कॉल करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली से मणिपुर की राजधानी इंफाल लाया गया है। आरोपियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम पर विधायकों को कॉल कर करोड़ों रुपये की डिमांड की थी। इसके एवज में विधायकों को मंत्री बनाने का झांसा दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत सिंह समेत मणिपुर के कई विधायकों को फोन कर 4 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-318 (4) और 319 (2) के तहत केस दर्ज किया था। ये कॉल्स फरवरी के पहले दो हफ्तों में की गई थीं। पुलिस मामले में एक 19 वर्षीय आरोपी को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर जय शाह बनकर उत्तराखंड के भाजपा विधायक आदेश चौहान से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी।

मणिपुर पुलिस को जैसे ही विधायकों को कॉल आने की जानकारी मिली, हरिद्वार की पुलिस से संपर्क साधा गया था। इसके बाद मणिपुर पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ के लिए उत्तराखंड गई थी। आरोपियों ने रानीपुर के विधायक आदेश चौहान के अलावा रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा और नैनीताल से भाजपा विधायक सरिता आर्य के मोबाइल नंबरों पर भी कॉल की थी। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताते हुए कहा था कि पार्टी फंड में 5-5 लाख रुपये जमा करवाने हैं। विधायकों को पहले ही शक हो गया था कि कोई फर्जी कॉल कर रहा है।

विज्ञापन

14 फरवरी की रात आया था फोन

सूत्रों के मुताबिक आदेश चौहान ने शिकायत दी थी कि 14 फरवरी की रात को साढ़े 12 बजे उनको फोन आया था। सामने वाले शख्स ने खुद को जय शाह बताते हुए कहा था कि अमित शाह फिलहाल दिल्ली में बिजी हैं। उन्होंने उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा से मिलकर उत्तराखंड के लिए निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। FIR के मुताबिक फोन करने वाले ने दावा किया कि हरीश नड्डा से उनकी विधायक को लेकर बात हुई है।

विज्ञापन

चौहान ने हरीश नड्डा से की थी बात

आरोपी ने कहा कि आप पार्टी कोष में फंड जमा करवाएं, जल्द ही उनको दिल्ली में पैसे की व्यवस्था करनी है। इसके बाद चौहान ने हरीश नड्डा को फोन कर जानकारी मांगी थी। उन्होंने ऐसे किसी भी अनुरोध से इनकार किया था। इसके बाद अगले दिन चौहान को फिर फोन आया था। चौहान ने आरोपी को कहा कि उनकी हरीश नड्डा से इस बारे में बात हुई है। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ