Hindu Raksha Dal: दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठन ‘हिंदू रक्षा दल’ से जुड़े होने का दावा करते हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रमन सैनी (50 साल), विवेकानंद उर्फ विवेक (32 साल), कपिल कुमार (27 साल) और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू (35 साल) के तौर पर हुई है. ये गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें कमला मार्केट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से पर कुछ लोगों का ग्रुप कथित तौर पर छात्रों को पीटते और महिलाओं को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है. फुटेज में मौका-ए-वारदात पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है.
पुलिस ने खुद कार्रवाई शुरू की
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के पहले दिन ही सोशल मीडिया ग्रुप्स में ये वीडियो वायरल होने लगा था. छात्र राजधानी में अलग-अलग जगहों पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे थे, जिससे ये पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि घटना असल में कहां हुई है. बाद में अधिकारियों ने प्रदर्शन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते हुए उस जगह की पहचान की.
पुलिस ने बताया कि इस कथित मारपीट को लेकर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. हालांकि फुटेज को रिव्यू करने और सीक्रेट जानकारी मिलने के बाद कि संदिग्ध गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर इलाका छोड़ सकते हैं, फिर पुलिस ने खुद ही कार्रवाई शुरू कर दी.
एक सीनियर अधिकारी ने कंफर्म की कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान (suo motu cognisance) लिया, चारों लोगों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया. तब से राजनीतिक संगठनों और सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह फुटेज बड़े पैमाने पर शेयर किया गया है. इंडियन यूथ कांग्रेस, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और CJP से जुड़े हैंडल्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया.
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद गिरफ्तारियां
ये घटना दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञान कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट के SIR को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया था, क्योंकि शहर के कई हिस्सों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines