गर्ल्स हॉस्टल में साथियों के सामने 4 छात्राओं के उतरवाए कपड़े, मच गया बवाल

Kerala News, Crime News, Kerala Crime News, Kerala girl students

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Girl Students Take off Clothes in Hostel: केरल के पलक्कड़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के अट्टापडी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

शोलायूर पुलिस ने दर्ज किया केस

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अट्टापडी के शोलायुर स्थित एक प्री-मैट्रिक गर्ल्स हॉस्टल की है। यहां आरोप है कि चार आदिवासी छात्रों को उनके सहपाठियों के सामने कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया गया। इस संबंध में हॉस्टल वार्डन, हेल्पर और काउंसलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों की हुई पहचान

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों की पहचान अथिरा, कौशल्या, कस्तूरी और सुजा के रूप में हुई है। कथित घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। छात्रावास में रहने वाली लड़कियों का आरोप है कि उनसे कहा गया था, वे कपड़े न बदलें क्योंकि उनमें से कुछ को त्वचा रोग पाया गया था। लेकिन जब उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया तो कपड़े उतारने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

माता-पिता को बताई अपनी पीड़ा

आदिवासी छात्रों के अनुसार आरोपियों ने उनके अन्य सहपाठियों के सामने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। इससे उन्हें बहुत अपमान और भावनात्मक पीड़ा हुई। छात्राओं ने ये बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ