हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ममता बनर्जी की पार्टी का पूर्व विधायक हत्या के आरोप में गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका

Former TMC MLA Arabul Islam Arrested: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के पूर्व विधायक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
ममता बनर्जी की पार्टी का पूर्व विधायक हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Former TMC MLA Arabul Islam Arrested: पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं तो वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और दक्षिण 24 परगना में हिंसा के लिए चर्चित क्षेत्र भांगड़ के पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम को उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह थाना इलाका कोलकाता पुलिस के अधीन है। हाल ही में भांगड़ के कई इलाके को कोलकाता पुलिस के अंतर्गत लाया गया है।

आईएसएफ नेता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में अराबुल इस्लाम को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्र के मुताबिक, उन्हें पूछताछ के लिए लालबाजार लाया गया था। पंचायत चुनाव से पहले मोइनुद्दीन नाम के आईएसएफ नेता की हत्या के आरोप में टीएमसी नेता अराबुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

बीजेपी ने टीएमसी पर बोला हमला

बीजेपी इस पूरे मामले को लेकर टीएमसी पर हमलावर हो चुकी है। बीजेपी के नेताओं का कहना है कि टीएमसी के लोग पश्चिम बंगाल में खून खराबा और हत्या के मामले में पहले से ही जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में अचानक क्यों भड़क उठी हिंसा? लगाना पड़ा कर्फ्यू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

काफी चर्चित इलाका है भांगड़

बता दें कि भांगड़ काफी चर्चित इलाका है। इस क्षेत्र में आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी की अच्छी पकड़ हैं। पंचायत चुनाव में भांगड़ में आईएसएफ को 15 सीटें मिली थीं, जबकि टीएमसी को महज एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा था। इस इलाके में पहले अराबुल इस्लाम की बादशाहत हुआ करती थी। हालांकि, पंचायत चुनाव के बाद उनके प्रभाव पर असर पड़ा है। भांगड़ की पोलेरहाट 2 ग्राम पंचायत पर आईएसएफ ने कब्जा जमा लिया, जो पहले टीएमसी के पास थी।

यह भी पढ़ें: ‘यह आपका पार्टी कार्यालय नहीं है…’, बीजेपी विधायकों पर क्यों आगबबूला हुईं ममता बनर्जी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें