---विज्ञापन---

देश angle-right

कोयला घोटाला केस में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट, क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार

कोयला ब्लॉक आवंटन विवाद देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए आवंटनों को लेकर कई जांच और कानूनी कार्यवाहियां हुई थीं.

---विज्ञापन---

कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े बहुचर्चित मामले में भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है. सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई के स्पेशल कोर्ट द्वारा साल 2014 में जारी किए गए समन आदेश को रद्द करते हुए सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही आगे बढ़ाने का कोई ठोस आधार नहीं था. आपको बता दें कि 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया था.

कब शुरू हुआ था ये केस?

यह मामला उस समय शुरू हुआ था जब विशेष सीबीआई अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े एक मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आरोपी के रूप में तलब किया था. उस समय उनके पास प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ कोयला मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था. समन जारी होने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 2015 में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. तत्कालीन सीजेआई ने शुरुआती सुनवाई में ही समन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक न्यायालय में लंबित रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में 31 जुलाई से नहीं मिलेगा चिकन, बिक्री बंद का ऐलान! जानिए विवाद और किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

मनमोहन सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं

इस दौरान सीबीआई ने मामले की विस्तृत जांच की और अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि मौजूदा सबूतों के आधार पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई पर्याप्त आधार नहीं बनता. हालांकि सीबीआई कोर्ट ने उस समय क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की जांच और रिकॉर्ड की जांच करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: ‘अमित शाह की यहां बैठने की हिम्मत नहीं’, राहुल गांधी क्या बोले जो किरेन रिजीजू भड़के और हो गया हंगामा?

गौरतलब है कि कोयला ब्लॉक आवंटन विवाद देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए आवंटनों को लेकर कई जांच और कानूनी कार्यवाहियां हुई थीं. सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के साथ इस मामले में डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ लंबित कानूनी विवाद पूरी तरह खत्म हो गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 29, 2026 02:54 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola