Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Former PM Dr Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Manmohan Singh
विज्ञापन

Dr Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भारत में किसी भी पूर्व पीएम के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है। इस दौरान कोई भी सरकारी समारोह नहीं आयोजित किया जाता। सूत्रों के मुताबिक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। हालांकि शोक अवधि का निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाता है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में 92 साल की उम्र में हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भी भारत सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद अभी घोषणा होनी बाकी है। किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाता है। केंद्रीय दफ्तरों में एक दिन के अवकाश का इस दौरान ऐलान किया जाता है। वहीं, भारत और विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधे झुक रहते हैं।

विज्ञापन

यूं तो राष्ट्रीय शोक केवल वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मृत्यु पर ही घोषित किया जाता है। इससे पहले राजीव गांधी, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर सिंह भी ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिनकी मृत्यु पीएम पद पर न रहते हुए हुई थी। जिसके बाद 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ