Rahul Gandhi Bungalow: राजधानी दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी ने बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। ट्रकों में भरकर सामान ढोए जा रहे हैं। ये ट्रक 10 जनपथ रोड स्थित सोनिया गांधी के आवास जा रहे हैं। राहुल गांधी अपनी मां के साथ अब रहेंगे।
बीते 27 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। उन्हें 22 अप्रैल तक इसके लिए समय मिला था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: CBI ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
18 साल से इसी बंगले में रह रहे थे राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश में अमेठी से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2005 में राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी के नोटिस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वे आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बंगले से मेरी कई यादें जुड़ी हैं।
23 मार्च को संसद से अयोग्य हुए थे राहुल
राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने बीते 23 मार्च को 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के एक दिन बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। उससे पहले वे यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं।
और पढ़िए – पीएम मोदी से मिले Apple के सीईओ टिम कुक, भारत में निवेश को लेकर किया ऐलान
कांग्रेस ने शुरू किया था मेरा घर-आपका घर कैंपेन
गांधी को बंगले से बेदखली का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने पूर्व पार्टी प्रमुख को प्रतीकात्मक रूप से अपना घर समर्पित करने के लिए ‘मेरा घर, आपका घर’ अभियान शुरू किया था। दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने मंगोलपुरी इलाके में स्थित अपने घर पर राहुल गांधी को रहने के लिए न्योता दिया था। राजकुमारी ने यह बंगला पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के समय हासिल किया था। अन्य कांग्रेस समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर पूर्व कांग्रेस प्रमुख का उनके घरों में स्वागत करते हुए पोस्ट किए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
3 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines