Lok Sabha Election 2024: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व सीजेआई अजीत शाह और द हिंदू के पूर्व संपादक एन राम ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ओपन डिबेट का न्योता दिया है। चिट्ठी में कहा गया है कि सार्वजनिक बहस के जरिए हमारे राजनीतिक नेताओं को अगर जनता सुनेगी तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इससे हमारी लोकतांत्रिक प्रकिया भी मजबूत होगी।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी लोकुर, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व सीजेआई अजीत शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने दोनों नेताओं को चिट्टी लिखी। चिट्ठी में लिखा है कि आपने अपनी क्षमताओं के जरिए देश के प्रति अपना कर्तव्य अपना निभाया है। हम आपके सामने एक प्रस्ताव रख रहे हैं जिससे हमारा मानना है कि ये प्रत्येक नागरिक के हित में होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने हमारे संवैधानिक लोकतंत्र के मूल से संबंधित कई प्रश्न पूछे हैं।
दोनों दलों ने एक दूसरे को दी चुनौती
चिट्ठी में कहा गया है कि पीएम मोदी ने आरक्षण, आर्टिकल 370 और धन पुनर्वितरण को लेकर कांग्रेस को चुनौती दी है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने चीन के प्रति सरकार का रवैया, चुनावी बाॅन्ड योजना और संविधान पर पीएम से सवाल किया है। इसके साथ ही उन्हें बहस की चुनौती भी दी है। चिट्ठी में आगे लिखा है कि हमने दोनों पक्षों की ओर से केवल आरोप और चुनौतियां सुनी हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि जनता को इन विषयों के बारे में अच्छे से जानने का मौका मिले। इतना ही नहीं आम जनता को यह भी समझ में आएगा कि किस मुद्दे पर पार्टी का क्या स्टैंड है।
पब्लिक डिबेट जनता के लिए फायदेमंद
तीनों हस्तियों ने पत्र के जरिए कहा कि इन मुद्दों पर दोनों नेताओं की ओर सार्वजनिक बहस की जाए, जिससे जनता को फायदा होगा। दोनों नेताओं के विचार सुनकर जनता तय कर सकेगी कि उन्हें किस दल को समर्थन देना है। इस डिबेट से जनता में उत्सुकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग वोट देने के लिए घर से निकलेंगे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines